एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सरगुजा में मिट्टी निकालने के दौरान हादसा, सुरंगनुमा खदान में दो ग्रामीणों की मौत

Surguja News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मिट्टी निकालने के दौरान दो ग्रामीणों की मौत हो गई. जमदरा गांव में छुई मिट्टी निकालते समय हीरामन यादव और शिवा यादव मिट्टी के नीचे दब गए.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मिट्टी निकालने के दौरान दो ग्रामीणों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमदरा गांव में छुई मिट्टी (सफेद मिट्टी) निकालने के दौरान मिट्टी के धंसने से दो ग्रामीणों हीरामन यादव और शिवा यादव की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि हीरामन और शिवा अन्य ग्रामीणों के साथ गांव से एक किलोमीटर दूर छुई मिट्टी निकालने के लिए गए थे. दोनों मिट्टी के टीले के नीचे सुरंगनुमा खदान के भीतर घुसे थे. जब वह मिट्टी खोद रहे थे तब ऊपर का हिस्सा गिर गया और दोनों मिट्टी के नीचे दब गए.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब घटना के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया तब अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे और मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी.

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. बाद में पुलिस ने शवों को अस्पताल भेजा.

ग्रामीणों ने बताया कि जमदरा गांव में जहां हादसा हुआ, वहां अक्सर लोग छुई मिट्टी निकालते हैं. लगातार मिट्टी निकालने के कारण वहां सुरंग बन गयी थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Bastar Dussehra: जगदलपुर में 75 दिनों तक चलने वाले 'बस्तर दशहरा' में उमड़ा जनसैलाब, क्या है 800 साल पुरानी परंपरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

Embed widget