एक्सप्लोरर

Surguja News: सरगुजा में बिजली की कटौती से लोग परेशान, ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी

अभी हाल ही में सीएम बघेल का सरगुजा संभाग दौरा हुआ था. सीएम के आगमन से पहले विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई थी. लेकिन दौरा समाप्त होते ही फिर से बिजली का संकट शुरू हो गया है.

छत्तीसगढ़ को जीरो पॉवर कट राज्य का तमगा प्राप्त है लेकिन धरातल पर हालत खराब है. भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान है. आलम ये है कि शहरी क्षेत्र में दिन और रात मिलाकर रोजाना छह से अधिक बार बिजली गुल हो रही है. ग्रामीण इलाकों में दिन और रात दोनों समय 12 से ज्यादा बार बत्ती जा रही है. लोग गर्मी से बचने के लिए एसी-कूलर का सहारा ले रहे हैं. ग्रामीण इलाकों के किसान खेतों में सब्जी भाजी को पानी दे रहे हैं. लेकिन आराम हो या मेहनत दोनों में बिजली खलल डाल रही है.

सीएम का दौरा समाप्त होते ही पावर कट शुरू

अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरगुजा संभाग दौरा हुआ था. मुख्यमंत्री के आगमन से पहले विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई थी. मुख्यमंत्री के संभाग दौरे पर रहने तक कोई अघोषित कटौती नहीं हुई. लेकिन सरगुजा से सीएम का दौरा समाप्त होते ही फिर से बिजली का संकट शुरू हो गया. करोड़ों रुपए मेंटेनेंस पर खर्च करने के बाद भी जीरो पावर कट वाले राज्य में सरगुजा संभाग बिजली कटौती वाला संभाग बनता जा रहा है. हालांकि शहरी क्षेत्रों में बिजली की कटौती बहुत कम होती है लेकिन इन दिनों क्या गांव क्या शहर बिजली के चले जाने से हर कोई हलकान है. 

Bear Attack: छत्तीसगढ़ में भालुओं के हमले में हुई ग्रामीण की मौत, परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता

दिन में हर 20 मिनट पर हो रही है बत्ती गुल 

सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में दिन रात मिलाकर रोजाना छह से ज्यादा बार बिजली कट रही है. सूरजपुर के ग्रामीण क्षेत्र में हालत काफी खराब है. दिन में हर 20 मिनट पर बत्ती गुल हो रही है. बिजली कटौती से अब विभाग के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों किसान खेत बाड़ी में सब्जी भाजी के साथ फसल उगाए हैं और भीषण गर्मी से पौधों को बचाने के लिए पानी डालना आवश्यक होता है. लेकिन बार बार बिजली कटौती से किसान भी परेशान हैं.

गौरतलब है कि सरगुजा संभाग की यात्रा पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर और सरगुजा के कई इलाकों में बिजली विस्तार और हाई कैपिसिटी के ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही थी. ऐसा होने पर ग्रामीण इलाकों के लोगों को बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाती लेकिन अब स्थिति ये है कि जहां बिजली के खंभे हैं, ट्रांसफार्मर हैं, वहां भी सही तरीके से लाइट नहीं पहुंच पा रही है. डिविजनल इंजीनियर हरेश मंगेशकर ने सबसे पहले कहा कहीं लाइट नहीं कट रही है. फिर सूरजपुर के ग्रामीण इलाकों में बार बार हो रही कटौती पर कहा कि अभी आंधी तूफान आया था. उन्होंने आश्वासन दिया कि एक दो दिन में व्यवस्था ठीक हो जाएगी.

Sukma News: सुकमा के थानेदार का महिलाओं संग ठुमके लगाता Video Viral, एसपी ने कहा- जांच होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget