एक्सप्लोरर

Surguja News: बेटी को मारकर पेड़ से लटका दी लाश, फिर बचने के लिए अपनाया ये शातिर तरीका, ऐसे हुआ खुलासा

Chhattisgarh News: आरोपी ने बताया, उसने गुस्से में आकर उसे डंडे से पीट दिया. वह गिर गई और पत्थर से टकरा गई जिससे उसके सिर से काफी खून बहने लगा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.

Surguja Crime News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सरगुजा में एक पिता ने अपनी 11 साल की बेटी को हत्या (Murder) कर दी. इसके बाद उसने लाश को पेड़ पर लटका दिया. इस वारदात का खुलासा घटना को अंजाम देने के डेढ़ महीने बाद हुआ. पुलिस (Surguja Police) ने मामले में बच्ची की सौतेली मां और उसके पिता को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी (मृतिका) खाना नहीं बनाती थी और बात नहीं  मानती थी इसलिए लाठी डंडे के पीट दिया था. पीटने के दौरान वह घर में रखे बड़े पत्थर से टकरा गई, जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. मामला दरिमा थानाक्षेत्र का है.

दर्ज कराई लापता होने की रिपोर्ट
दरअसल, ग्राम खाला निवासी विश्वनाथ एक्का (40 वर्ष) ने बीते 3 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 11 साल की बेटी न्यासा एक्का 29 जून से लापता हो गई है उसका कुछ पता नहीं चल रहा है. पुलिस ने शिकायत पर बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की और पता लगाने की कोशिश कर रही थी. काफी समय बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल रहा था. इस बीच 26 अगस्त को बच्ची का पिता विश्वनाथ एक्का फिर से पुलिस थाने में गया और जानकारी दी कि लिबरा के जंगल में उसकी बेटी का कंकाल मिला है. उसने बच्ची के कपड़े से उसकी पहचान की.

Teej 2022: छत्तीसगढ़ का मुख्य त्योहार तीजा तिहार आज, जानिए-क्यों, कब, कैसे मनाया जाता है

पुलिस पूछताछ में पता चली ये बात
इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के कंकाल को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पीएम रिपोर्ट में पता चला कि बच्ची की हत्या की गई है. इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर बच्ची के पिता से कड़ाई से पूछताछ की. तब उसने पूरी वारदात को अंजाम देने की कहानी पुलिस को बताई. आरोपी विश्वनाथ ने बताया कि उसकी बेटी उसकी बात नहीं सुनती थी. वह कुछ दिन से खाना नहीं बना रही थी. 29 जून को भी ऐसा ही किया. उसने मवेशियों को चारा नहीं दिया तो उसने गुस्से में आकर उसे डंडे से पीट दिया. मारने के दौरान वह गिर गई और घर में रखे पत्थर से टकरा गई जिससे उसके सिर से काफी ज्यादा खून बहने लगा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.

जंगल में पेड़ से लटकाया
आरोपी विश्वनाथ ने आगे बताया कि घटना के बाद उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बच्ची के शव को लिबरा के जंगल में ले जाकर एक पेड़ से लटका दिया. वहीं किसी को इस बारे में पता नहीं चले इसलिए पुलिस थाना में लापता हो जाने की शिकायत दर्ज करा दी. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने अपनी पहली पत्नी को कुछ समय बाद छोड़ दिया था और दूसरी शादी कर ली थी. उसका पेशा खेती किसानी और मजदूरी है.

एएसपी ने क्या बताया
एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि, थाना दरिमा अंतर्गत ग्राम खाला पड़ में कुछ दिन पहले जून महीने में नाबालिग बच्ची के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी बच्ची गुम हो चुकी है. इसपर बच्ची नाबालिग होने पर आईपीसी की धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही थी. इस बीच दो दिन पहले लापता नाबालिग बच्ची का खाला के पास जंगल ने कंकाल मिला. फॉरेंसिक और शॉर्ट पीएम में हत्या की आशंका व्यक्त की गई थी. इस आधार पर तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई थी और टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही थी. बच्ची के मां और पिता से पूछताछ की गई तो उनका जवाब संदिग्ध था, जिसके बाद वो संदेह के दायरे में आ गए थे. 

दे रहा था गोलमोल जवाब-एएसपी
एएसपी ने आगे बताया कि, इनसे लगातार पूछताछ करने पर इनके द्वारा गोलमोल जवाब दिया जा रहा था. लगातार पूछताछ के बाद उसका पिता टूट गया और बताया कि उसकी नाबालिग बेटी ने बैल चराने पर और खाना देने से मना कर दिया था जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया और वह उस दिन शराब के नशे में भी था. इसके बाद उसने बच्ची को मारा जिससे वह पत्थर के पास गिर गई जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई. इसके बाद बच्ची की सौतेली मां और उसके पिता ने लाश को ठिकाने लगा दिया. यह शाम की घटना थी और दोनों ने मिलकर डेड बॉडी को जंगल में पेड़ पर लटका दिया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Palamu News: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महादलितों के 50 घरों को किया ध्वस्त, मुसहर जाति के लोगों में डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget