एक्सप्लोरर

Palamu News: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महादलितों के 50 घरों को किया ध्वस्त, मुसहर जाति के लोगों में डर

Palamu News: झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिले में मुसहर समुदाय के 50 घरों उजाड़ दिए जाने का मामला सामने आया है. महादलित परिवार के लोग यहां 30 वर्षों से भी अधिक समय से रह रहे थे. 

Palamu Muslim Community Demolished Mahadalit House: झारखंड (Jharkhand) के पलामू (Palamu) जिले के पांडू थाना क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) के लोगों ने महादलित समुदाय के 50 घरों को ध्वस्त कर उन्हें उजाड़ दिया है. इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस कार्रवाई के लिए लिखित आवेदन का इंतजार कर रही है. महादलित समुदाय (Mahadalit Community) के मुसहर जाति के ये लोग अब आशियाने के लिए भटक रहे हैं. घटना मुरुमातु महादलित टोले की है. महादलित परिवार के लोग यहां 30 वर्षों से भी अधिक समय से रह रहे थे. पूरे मामले को लेकर पीड़ित परिवारों में डर बना हुआ है वो अपना सामान लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं. फिलहाल, मुसहर समुदाय के एक सदस्य पांडू अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचे हैं और मदद की गुहार लगाई है.

घरों को ध्वस्त कर दिया गया 
जानकारी के अनुसार सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोग भीड़ की शक्ल में पांडू थाना क्षेत्र के मुरुमातु के महादलित टोले में पहुंचे. यहां भीड़ ने पीड़ित परिवार के करीब 50 घरों को ध्वस्त कर उन्हें वहां से उजाड़ दिया. उनकी झुग्गी-झोपड़ियों को गिरा दिया गया. बाद में लोगों के सामान को गाड़ियों में लोड कर छतरपुर के लोटो इलाके में भेज दिया गया. घटना के बाद से कुछ दलित परिवार के लोग आशियाने के लिए भटक रहे हैं.


Palamu News: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महादलितों के 50 घरों को किया ध्वस्त, मुसहर जाति के लोगों में डर

पिछले 30 साल से बना रखा था आशियाना 
बता दें कि, दलित परिवार के ये लोग पिछले 30 वर्षों से इस इलाके में रह रहे थे और पहाड़ के नजदीक मिट्टी काटकर झुग्गी-झोपड़ी बना रखी थी. कुछ लोगों के कच्चे मकान भी थे, जबकि कई लोग पत्तों से बनी झोपड़ियों में रह रहे थे. हालांकि, ये बात भी सामने आ रही है कि दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ था.


Palamu News: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महादलितों के 50 घरों को किया ध्वस्त, मुसहर जाति के लोगों में डर

पुलिस को है लिखित शिकायत का इंतजार
स्थानीय लोगों का कहना है कि दलित परिवार की ये बस्ती स्टेट हाईवे पांडु छत्तरपुर के बगल में है. ये समुदाय इलाके में भिक्षाटन कर अपना जीवन यापन कर रहा था. महादलित समुदाय का कोई भी व्यक्ति शिक्षित नहीं है. समुदाय का आरोप है कि ये उनकी जमीन है, इस जमीन पर एक संस्था का धार्मिक कार्य संचालन किया जाना है. पीड़ितों का कहना है कि उनके पास जमीन से संबंधित सर्वे के कागजात भी हैं. बहरहाल, पांडू थाना कारवाई के लिए लिखित शिकायत का इंतजार कर रहा है. हालांकि, दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है.

ये भी पढ़ें:

BJP नेता सीमा पात्रा ने घरेलू मेड पर किए जुल्म, गरम तवे से दागा, मुंह से साफ कराया पेशाब, तोड़ दिए दांत 

Jharkhand Politics: केंद्र सरकार पर बरसे CM हेमंत सोरेन, बोले- खरीद-फरोख्त ही है इनका काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
'खनिज संशोधन विधेयक' दोनों सदनों में हुआ पास, CM सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन
'खनिज संशोधन विधेयक' दोनों सदनों में हुआ पास, CM सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget