एक्सप्लोरर

Surguja News: मैनपाट इलाके में हाथियों के बाद अब तेंदुए की दहशत, बछड़े को बनाया शिकार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में तेंदुए का दहशत बढ़ गया है. यहां पर तेंदुए ने बछड़े का शिकार किया है. वन विभाग ने भी तेंदुए की आशंका जताई है.

Ambikapur News: सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में हाथियों के बाद अब तेंदुए की दहशत बढ़ गई है. दरअसल, मैनपाट वन परिक्षेत्र और धरमजयगढ़ ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र में एक तेंदुए ने बछड़े का शिकार किया है. ग्रामीणों के अनुसार, जहां बछड़े का क्षत विक्षत शव मिला है. उसी जगह पर तेंदुए के पैरों के निशान देखे गए हैं. ऐसे में ग्रामीण पूर्ण रूप से आश्वस्त है कि क्षेत्र में तेंदुआ विचरण कर रहा है. हालांकि वन अमले ने क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं की है लेकिन संभावना जताई है कि जंगल बड़ा है तो तेंदुआ हो सकता है.

पहले भी हमला कर चुका है तेंदुआ

बता दें कि, ग्राम केसरा में रहने वाले ग्रामीण त्रिलोकी यादव के जर्सी नस्ल का एक बछड़े का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला है. शव की हालत काफी खराब है. जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी जंगली जानवर ने उसका शिकार किया और कुछ हिस्से को खा गया है. शव के पेट और शरीर पर जंगली जानवरों के निशान देखे गए है. घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि मैनपाट और कापू रेंज के जंगलों में जंगली हाथियों के अलावा एक तेंदुए के घूमने की भी जानकारी लगातार सामने आती रही है. इससे पहले भी तेंदुए ने हमला किया है.

Petrol-Diesel Price Today: आज के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत जारी, जानें- दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में क्या है तेल का भाव

वन विभाग ने जताई तेंदुआ होने की संभावना

बछड़े के शव के पास ही पंजे के निशान को देखकर ग्रामीणों ने दावा किया है कि ये निशान तेंदुए के पंजे का ही है. उसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई है. मैनपाट वन परिक्षेत्र के रेंजर फेकू प्रसाद चौबे ने बताया कि मैनपाट का तराई क्षेत्र है. जो रायगढ़ जिले के कापू रेंज में आता है. वह 40 किलोमीटर की दूरी पर फैला हुआ है. संभावना है कि तेंदुआ आ सकता है. उन्होंने यह भी आशंका जताई की संभवतः बछड़े को तेंदुए ने ही मारा हो. इसके अलावा उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में बछड़े का मरा हुआ शव मिला है, उन इलाके में हाथियों का दल घूमता रहता है. ऐसे में उस क्षेत्र में तेंदुआ है या नहीं यह पता लगाने की कोशिश नहीं की जा सकती है.

Petrol-Diesel Price Today: आज के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत जारी, जानें- दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में क्या है तेल का भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget