एक्सप्लोरर

Sukma: छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, बड़ा हमला करने की तैयारी में थे नक्सली

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर सुकमा में डीवीएफ और एसओजी की टीम को भारी मात्रा में आईईडी बरामद हुआ है. विस्फोटक ओडिशा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा जब्त किया गया है.

Sukma News:  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित सुकमा (Sukma) जिले से सटे ओडिशा (Odisha) के मलकानगिर के जंगलों (Forest) में सर्च के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक (Explosive) बरामद किया गया है. ये विस्फोटक नक्सलियों (Naxals) द्वारा डंप किए बताए जा रहे हैं. विस्फोटक ओडिशा की डीवीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने बरामद किया है. बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. 

डीवीएफ और एसओजी की टीम को मौके से 12 बोर की बंदूक, 150 नग जिलेटिनि स्टिक, 13 कोडेक्स वायर, 10 किलोग्राम वजनी एक आईईडी बम और 7 किलोग्राम वजनी एक आईईडी के साथ ही कुल 13 आईईडी बम मिला है. विस्फोटकों की बरामदगी ऐसे वक्त में हुई है जब राज्य 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती होनी है. छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे इलाके में विस्फोटक बरामद किया जाना चिंता का विषय है. बता दें कि 7 और 17 नवंबर को हुए मतदान के दौरान नक्सलियों ने चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की थी, जिस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी झड़प भी हुई थी. 

जवानों पर हमले के लिए की थी यह तैयारी
बताया जा रहा है कि इलाके तक फोर्स ना पहुंचे इसके लिए नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए स्पाइक होल भी बना रखा था, लेकिन जवानों की किस्मत अच्छी रही कि किसी जवान का पैर स्पाइक होल की चपेट में नहीं आया और जवानों ने नक्सलियों का पूरा डंप गोला बारूद बरामद कर लिया. बस्तर संभाग के अंतिम छोर में मौजूद सुकमा जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. नक्सलियों के बड़े नेताओं की मौजूदगी हमेशा सुकमा जिले के अंदरूनी इलाकों में रहती है, इसके साथ ही सुकमा जिले से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के साथ ही तेलंगाना ,आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बॉर्डर में भी नक्सलियों की गतिविधि रहती है. इस वजह से साल के 12 महीनों यहां इन राज्यों की पुलिस द्वारा एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी रहता है.

ओडिशा पुलिस ने दी यह जानकारी
ओडिशा पुलिस ने भी नक्सलियों से निपटने के लिए स्पेशल फोर्स का गठन किया है. इसी स्पेशल फोर्स के द्वारा मंगलवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान एसओजी और डिवीएफ़ के जवानों को सफलता मिली है, और इन जवानों ने सर्च के दौरान मेंथिली थाना क्षेत्र के तुलसी और किरमिटी गांव से लगे जंगलों में नक्सलियों का डंप विस्फोटक सामान जब्त करने में सफलता हासिल की है. मलकानगिरी के एसपी ने बताया कि नक्सली हमेशा से छत्तीसगढ़ और उड़ीसा से लगे बॉर्डर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में रहते हैं. मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में लगातार नक्सलियों की मौजूदगी देखी जा रही है. ऐसे में यहां एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया गया और बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है.

ये भी पढ़ें- Bijapur IED Blast: नक्सलियों के IED की चपेट में आया ग्रामीण का पैर, मछली पकड़ने गया था तालाब, बुरी तरह घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget