एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: आवारा मवेशियों को सरकारी दफ्तरों में छोड़ने की तैयारी, BJP ने बघेल सरकार को दिया अल्टीमेटम

Chhattisgarh: बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बारिश के मौसम में मवेशियों को सरकारी दफ्तरों में बांधने की चेतावनी कांग्रेस सरकार को दिया है. उन्होंने 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh election) नजदीक आते ही नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है. इस वक्त बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Narayan chandel) का एक बयान खूब सुर्खियों में है. उन्होंने बारिश के मौसम में मवेशियों को सरकारी दफ्तरों ( Government office) में बांधने की चेतावनी कांग्रेस सरकार को दे दिया है. इसके लिए उन्होंने 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम (ultimatum) दिया है. आखिर ऐसा क्या हो गया कि नारायण चंदेल मवेशियों को लेकर इतने भड़क गए. चलिए आज आपको पूरा माजरा समझते है.

आवारा मवेशी पर बीजेपी का 15 अगस्त तक अल्टीमेटम
दरअसल, बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का दावा है की जांजगीर चांपा समेत पूरे छत्तीसगढ़ में गौमाता सड़कों पर हैं. इसके चलते सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं. इसके अलावा कांग्रेस सरकार के द्वारा आवारा मवेशियों से छुटकारा के लिए बनाए गौठान बनाए हैं. लेकिन उसमे मवेशी नहीं हैं. वहीं नारायण चंदेल ने सरकार के बनाए गौठान और रोका छेका के नाम पर भ्रष्टाचार का भी बड़ा आरोप लगाया है. इस मामले पर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है. 

बीजेपी आवारा मवेशियों को सरकारी दफ्तरों में छोड़ने जाएगी
नारायण चंदेल ने जांजगीर चांपा जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि 15 अगस्त तक सड़कों पर घूमने वाली गौ माता की व्यवस्था कर लें अन्यथा भाजपा अपने किसान मोर्चा के साथियों के साथ सभी गौ माताओं को एकत्र कर नगर पालिका ऑफिस में, एसडीएम ऑफिस में, थानों में और कलेक्टर ऑफिस में ले जाकर इन गौ माताओं को छोड़ देंगे. उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है. पौने पांच साल हो गए गौमाता मवेशी खुले में घूम रहे है. सड़कों पर है और किसानों की फसल पूरे छत्तीसगढ़ में बर्बाद हो रही है. इसके आगे उन्होंने कहा कि रोज सड़कों पर गंभीर किस्म की दुर्घटना घट रही हैं. सड़कों पर गौ माताओं की मौत हो रही है, या जानलेवा दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो रही है. 

बीजेपी के अल्टीमेटम पर कांग्रेस का पलटवार
नारायण चंदेल के अल्टीमेटम पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को 15 अगस्त की तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि आज से और अभी से नारायण चंदेल को कहीं भी इक्का-दुक्का गाय घूमते हुए नजर आती है तो उन्हें तत्काल करीब के डे केयर सेंटर गोठनों में लेकर जाना चाहिए और गौ माता की सेवा करना चाहिए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने रमन सरकार के दौरान हुई 17 हजार से अधिक गायों की हत्या के पाप से भाजपाइयों को मुक्ति दिलाने प्रदेश में 10 हजार से अधिक गोठनों का निर्माण किये हैं. 

खरीफ सीजन में आवारा मवेशी कितनी बड़ी परेशानी
गौरतलब है कि खरीफ सीजन में ज्यादातर धान की खेती होती है. इस मौसम किसान खेती किसानी के काम जुटा रहता है. वहीं किसानों को आवारा आवारा मवेशी से डर लगा रहता है कि कहीं मवेशी उनकी फसल को नुकसान न पहुंचा दें. इसके अलावा आवारा मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटना भी अक्सर देखा जाता है. सड़कों में आवारा मवेशी का जत्था रहता है इसके चलते कई बड़े सड़क हादसे हो सकते है. इसमें मवेशियों के जान के साथ मनुष्यों के जान को भी बड़ा खतरा रहा है. 

ये भी पढ़ें: Durg News: दुर्ग पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाया 'कॉम्बिंग गश्त अभियान', पकड़े गए 250 से ज्यादा बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget