एक्सप्लोरर

Bastar: बस्तर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटा, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Scorpio Accident In Bastar: पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग एक शादी समारोह में जा रहे थे और सभी एक ही परिवार से थे. घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

Bastar Road Accident: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर गीदम नेशनल हाईवे-16 पर मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन में सवार सभी 7 लोग बीजापुर से शादी समारोह में शामिल होने जगदलपुर आ रहे थे, इसी दौरान किलेपाल के पास स्कॉर्पियो वाहन का पिछला टायर फट गया और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में 4 पलटी खाते हुए पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी जिसके बाद कोड़ेनार थाना पुलिस की टीम और एंबुलेंस की टीम ने हादसे में घायल 4 लोगों को तुरन्त डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के मुताबिक घायल 4 लोगों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं.

शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था परिवार
बस्तर जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. 2 दिन पहले ही एक ट्रैक्टर पलट जाने से दो मासूमों की मौत हो गई थी, उसके बाद आज जगदलपुर-गीदम मार्ग नेशनल हाईवे-16 पर भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई है. कोड़ेनार थाना प्रभारी  संतोष सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह बीजापुर से एक स्कॉर्पियो वाहन में परिवार के 7 सदस्य शादी समारोह में शामिल जगदलपुर आ रहे थे, इसी दौरान दोपहर में गीदम-जगदलपुर नेशनल हाइवे के बीच किलेपाल के पास स्कॉर्पियो वाहन का पिछला टायर फट गया, क्योंकि गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी ऐसे में ड्राइवर ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन तेज रफ्तार में सड़क पर 4 पलटी खाते हुए सीधे पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल चार लोग जिसमें एक महिला भी शामिल है उन्हें एंबुलेंस की मदद से डीमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिलाओं के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल भेजा गया है, जहां पीएम के बाद उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया जाएगा ,वहीं घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर करने की भी तैयारी चल रही है. इधर पिछले सप्ताह भर में सड़क हादसे का यह पांचवां मामला है और अब तक बीते सप्ताह भर में 10 लोगों की जान चली गई है, वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

Watch: शादी में जा रही कार पर ग्रामीणों का हमला, तोड़फोड़ और मारपीट का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget