एक्सप्लोरर

धर्मांतरण पर रितेश्वर महाराज का बड़ा बयान, '2 बोरी आटा दोगे तो वापस आ जाएंगे लोग'

छत्तीसगढ़ में रितेश्वर महराज ने कहा कि चंद आटा की थैलियों पर धर्मांतरण हो रहा है. जब 2 बोरी आटा पहुंच जाएगा तो सब वापस आ जाएंगे. उन्होंने सनातन शिक्षा बोर्ड के गठन की भी बात की.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में रितेश्वर महराज ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है. रितेश्वर महराज (Riteshwar Maharaj) ने कहा "चंद आटा की थैलियों पर धर्मांतरण हो रहा है. जब 2 बोरी आटा पहुंच जाएगा तो सब वापस आ जाएंगे. इसके अलावा रितेश्वर महाराज ने मैकाले की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से बदलने के लिए सरकार से सनातन शिक्षा बोर्ड गठन करने की मांग की है और बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में सिद्धियों को माना है."

दरअसल वृंदावन के रितेश्वर महराज दो दिवसीय दौरे पर रायपुर (Raipur) पहुंचे है. उन्होंने सोमवार को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और देश के कई चर्चित विषयों पर अपनी बात रक्खी है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैकाले की शिक्षा व्यवस्था को बदला जाना चाहिए. ये एक साजिश के तहत पढ़ाया जाता है. बाबर और औरजांगजेब को इतिहास बताया गया और राम कृष्ण को काल्पनिक कहा जाता है. इसलिए हमारी मांग की सनातन शिक्षा बोर्ड का गठन हो. सनातन शिक्षा को ही पढ़ाया जाए.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की के पास खुद आते हैं लोग

इसके बाद रितेश्वर महराज ने बागेश्वर धाम सरकार पर उठ रहे सवाल पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा चमत्कार है ज्ञान. मैं सिद्धि से इंकार नहीं करता. इनकार करने का मतलब रामायण महाभारत को नकारना पड़ेगा. सिद्धि का मतलब एक विशेष विद्या है. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री किसी को बुलाते नहीं हैं लोग खुद ही आ जाते हैं. भारत लोकतांत्रिक देश है. जनता किसके पास जाकर प्रवचन सुनेगी ये उसकी अपनी इच्छा पर निर्भर करता है.

जाति व्यवस्था के कारण उत्पीड़न हुआ

इसके अलावा राम चरित मानस पर देश में मचे बवाल पर भी रितेश्वर महराज ने कड़ी अपत्ति जताई है. "उन्होंने कहा विवाद का कारण वोट बैंक है. इसकी निंदा होनी चाहिए. सनातन संस्कृति विराट है. किसी की भावना का अनादर नहीं होना चाहिए. भारत ने सती प्रथा समाप्त किया है. वहीं जाति व्यवस्था के कारण हुए उत्पीड़न को उन्होंने अपवाद बताया. उन्होंने कहा कि अपवाद कभी नियम नहीं हो सकते."

दाढ़ी बढ़ाने से कोई बाबा नहीं बन सकता

"उन्होंने कहा सनातन शिक्षा बोर्ड बनाया जाना चाहिए. मैकाले की शिक्षा व्यवस्था से हमारे बच्चों के दिमाग खराब कर दिए. ये दाड़ी बढ़ाने से कोई बाबा नहीं बनता है. उनके पास ज्ञान होना चाहिए. मनोरंजन और मनोमंथन होना चाहिए. रितेश्वर महाराज ने कहा कि मैकाले की शिक्षा पढ़नी मेरी मजबूरी थी. डॉक्टरेट की डिग्री का कोई महत्व नहीं है. मेरे गुरु के ज्ञान से मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट आई है. मैं केमेस्ट्री का टॉपर हूं, लेकिन कोई काम नहीं आया है.

"उन्होंने ये भी कहा बच्चों को जीविका और जीवन की विद्या मिलेगी तो बच्चे सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनेंगे. 70 से 80 साल की जिदंगी मिली है. इसमें सुसाइड करना कौन सी जिंदगी है. दुनिया के सबसे ज्यादा इनकम वाले देश अमेरिका जापान और स्वीडन में सबसे ज्यादा आत्महत्या और पागलपन है"

Assembly Election 2023 से पहले CM भूपेश बघेल का बड़ा दांव, लोगों को लौटाए चिटफंड कंपनी में डूबे करोड़ो रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget