एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: महिला ने इंस्पेक्टर पर लगाया रेप का आरोप, एसपी के निर्देश पर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Police Inspector arrested : छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले में डीएसबी के प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर राजेन्द्र यादव को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसपी ने यादव को सस्पेंड भी कर दिया है.

Durg : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने एक पुलिस इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई की है. एक युवती ने इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप लगाया था जिसके बाद दुर्ग एसपी ने घटना की जांच के निर्देश दिए थे. जांच में यह आरोप सही पाया गया, जिसके बाद दुर्ग एसपी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया. इंस्पेक्टर को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

इंस्पेक्टर को एसपी ने किया सस्पेंड

दरअसल अमलेश्वर थाने में पदस्थ रहे और वर्तमान में डीएसबी के प्रभारी राजेन्द्र यादव को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर को सस्पेंड भी कर दिया है. अमलेश्वर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के द्वारा रेप की शिकायत दर्ज कराने पर एसपी के स्तर से कार्रवाई की गई है. 

जानिए क्या है पूरा मामला

दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि अमलेश्वर निवासी महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत आईजी दुर्ग सहित एसपी कार्यालय में की थी. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह विधवा है और एक मामले की विवेचना के दौरान तात्कालीन अमलेश्वर थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव ने उससे शारीरिक संबंध बनाया. यही नहीं शादी का झांसा देकर राजेन्द्र यादव बीते 6 माह से भी ज्यादा समय से उससे दुष्कर्म करता रहा है. तीन दिन पहले महिला से मारपीट भी की थी.

जांच में शिकायत सही मिली, इंस्पेक्टर गया जेल

इस मामले में महिला की शिकायत के बाद जांच की गई. एसपी पल्लव ने बताया कि जांच में महिला की शिकायत सही पाई गई. इसके बाद राजेन्द्र यादव के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पल्लव ने राजेन्द्र यादव को निलंबित कर दिया है. 

ये भी पढ़ें :-Watch: पंडित प्रदीप मिश्रा ने समलैंगिकता को बताया 'सनातन धर्म को चोट पहुंचाने वाला', बोले- 'भारत में...' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget