एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: भटगांव में टिकट के लिए कांग्रेस में बना दो गुट? कार्यकर्ताओं में कंफ्यूजन

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है जबकि बीजेपी ने 21 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

Surajpur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के भटगांव विधानसभा सीट (Bhatgaon Assembly Seat) पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. सरगुजा (Surguja) संभाग के 14 विधानसभा क्षेत्र की लिस्ट में भटगांव का भी नाम शामिल है. बीजेपी ने प्रदेश के 21 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. इसमें भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े को उम्मीदवार बनाया गया है.  टिकट मिलते ही राजवाड़े ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है. अब सवाल भटगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर उठ रहा है, क्योंकि कांग्रेस में जिस तरह की परिस्थिति बन रही है, ऐसे में कहीं बीजेपी भटगांव सीट कांग्रेस से छीन ना ले. 

अपनी कार्यशक्ति का बखान करते हुए नेता टिकट के लिए हाईकमान के सामने दावेदारी ठोक रहे हैं. कांग्रेस से पारसनाथ राजवाड़े इस सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं लेकिन इस बार नया नेता चुनने की चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में भटगांव से कांग्रेस की ओर से सिटिंग एमएलए पारसनाथ राजवाड़े के अलावा दूसरा चेहरा शफी अहमद को देखा जा रहा है. हाल ही में भटगांव विधानसभा क्षेत्र से 200 चार पहिया वाहन में सवार होकर भटगांव क्षेत्र के सैकड़ों लोग उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के पास अम्बिकापुर पहुंचे थे और पारसनाथ राजवाड़े को टिकट ना देकर शफी अहमद को प्रत्याशी बनाने की मांग की थी. 

बीजेपी को मिलेगा इससे फायदा?
टिकट के लिए कांग्रेस में पारसनाथ राजवाड़े और शफी अहमद के गुट बन गए हैं. ऐसे में प्रचार किसके लिए करना है ये कार्यकर्ताओं में कंफ्यूजन है. क्योंकि जिसके नाम पर काम किए कहीं उसे टिकट नहीं मिला तो गड़बड़ हो जाएगी. इस समय में बीजेपी ने चुनाव से काफी समय पहले प्रत्याशी कर माइंड गेम खेला है. बीजेपी की ओर से उम्मीदवार लक्ष्मी राजवाड़े पर्याप्त समय पाकर जनता की नब्ज टटोल रही है और क्षेत्र में अपनी जड़ मजबूत कर रही है.

इन मुद्दों पर है भटगांव में लड़ाई
भटगांव विधानसभा, मध्य प्रदेश की सरहद को छूता है. इस क्षेत्र के अंतर्गत दो बड़े वनांचल क्षेत्र आते हैं. जहां पहाड़ी कोरवाओं के साथ बड़ी संख्या में आदिवासी निवास करते हैं. जहां अब भी विकास की दरकार है. अच्छी सड़क, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों तक पूरी तरीके से नहीं पहुंच सकी है. चांदनी-बिहारपुर इलाके से सड़क की समस्या को लेकर कई खबरें आती रही हैं. मरीजों को खाट पर ढोकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया जाता है. इसके अलावा वनों की कटाई और सीमा पार से अवैध शराब तस्करी बड़ा मुद्दा है. ऐसे में बीजेपी क्षेत्रीय समस्याओं को भी मुद्दा बनाकर लोगों से भेंट-मुलाकात कर रही है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मंत्री का बड़ा वादा, बोले- फिर जीते चुनाव तो 3,600 रुपये देंगे धान की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी', बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी', बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नई सरकार के आने के बाद केरलम में चली 'तबादला एक्सप्रेस', 35 IAS अधिकारियों के विभाग बदले
नई सरकार के आने के बाद केरलम में चली 'तबादला एक्सप्रेस', 35 IAS अधिकारियों के विभाग बदले
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-2 के लागू, जान लीजिए जरूरी बातें
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-2 के लागू, जान लीजिए जरूरी बातें
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget