एक्सप्लोरर

Rajnandgaon Suicide: एक्स गर्लफ्रेंड के साथ पहाड़ पर बैठे शख्स ने अचानक लगाई छलांग, खाई में गिरकर हुई मौत

Rajnandgaon Suicide News: युवक के छलांग लगाने के बाद उसकी एक्स गर्लफ्रेंड ने भी छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन मृतक के दोस्त ने उसे पकड़ लिया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर के पहाड़ों के ऊपर से कूदकर एक युवक ने अपनी जान दे दी. युवक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ मां बमलेश्वरी के दर्शन करने गया था. उसी दरमियान पहाड़ों पर बने व्यू प्वाइंट पर बैठकर दोनों ने कुछ देर बात की. उसके बाद युवक ने पहाड़ से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

पहाड़ के व्यू पॉइंट से युवक ने लगाई छलांग

जानकारी के मुताबिक दुर्ग हरिनगर निवासी 23 वर्षीय संतोष राव अपने दो दोस्तों और अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ रात में डोंगरगढ़ गया हुआ था. सुबह मंदिर में मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के बाद दोनों पहाड़ के व्यू प्वाइंट के पास गए. उस वक्त प्रेमी का दोस्त पानी लाने गया था. इसी बीच संतोष ने अचानक पहाड़ी से छलांग लगा दी. संतोष को पहाड़ी से छलांग लगाकर देख प्रेमिका ने भी पहाड़ से कूदने की कोशिश की, लेकिन उसी वक्त प्रेमी का दोस्त वहां पहुंच गया और लड़की का हाथ पकड़ कर खींच लिया और वह बच गई. 

युवक द्वारा पहाड़ से छलांग लगाए जाने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. आनन-फानन लोगों ने मृतक संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक पेशे से आयुर्वेद का वैद्य था. डोंगरगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है. इधर मृतक के परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

थाना प्रभारी डोंगरगढ़ सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि मृतक अपनी पूर्व प्रेमिका और दो दोस्तों के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ आये थे. पहाड़ के व्यू प्वाइंट से युवक ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम संतोष राव है, जो दुर्ग का रहने वाला है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. पुलिस मृतक के दोस्त और पूर्व प्रेमिका से भी बयान लेगी. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Budget 2023: कन्या विवाह के लिए अब दिए जाएंगे 50 हजार, इन 17 प्वाइंट्स में जानिये सीएम बघेल के बजट की बड़ी घोषणाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget