एक्सप्लोरर

Rajnandgaon News: अपनी ही सरकार में कांग्रेस MLA ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, SP से कहा-'पति के साथ जो करना है कर लो'

Rajnandgaon News: पीएसओ, सुरक्षा गार्ड को पुलिस अधीक्षक के सामने छोड़कर विधायक छन्नी साहू स्कूटी से रवाना हो गईं. दरअसल बीते 4 दिसंबर 2021 को विधायक छन्नी साहू क्षेत्र के दौरे पर थीं.

Rajnandgaon News: राजनांदगांव में जनता के नुमाइंदे भी रेत माफियाओं (Sand Mafia) से सुरक्षित (Safe) नहीं हैं. कांग्रेस की विधायक छन्नी साहू (Congress MLA Chhani Sahu) का सरकारी सुरक्षा लौटाने से सवाल खड़ा हो गया है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मिली सुरक्षा लौटा दी. छन्नी साहू ने खुद की और परिवार की असुरक्षा का हवाला दिया.

बता दें कि छन्नी साहू राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र (Khujji Assembly Seat) से विधायक हैं. पीएसओ, सुरक्षा गार्ड को पुलिस अधीक्षक के सामने छोड़कर विधायक छन्नी साहू स्कूटी से रवाना हो गईं. दरअसल बीते 4 दिसंबर 2021 को विधायक छन्नी साहू क्षेत्र के दौरे पर थीं. इस दौरान रेत से भरी एक माजदा गाड़ी को देखकर विधायक के कहने पर पति चंदू साहू (Husband Chandu Sahu) ने पूछताछ की.

इसके बाद रेत अवैध होने के संदेह पर क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन (Illegal Mining and Transportation) नहीं करने की संबंधित वाहन चालक को हिदायत दी गई. लेकिन वाहन चालक ने विधायक पति पर गाली गलौच (Abusive Language) का आरोप लगाते हुए आदिवासियों के साथ थाने में एट्रोसिटी एक्ट का मामला (Atrocities Act Case) दर्ज करा दिया.

कांग्रेस MLA ने लौटाई सरकारी सुरक्षा

कांग्रेस विधायक छन्नी साहू का कहना है कि घटना के वक्त उनके सुरक्षा अधिकारी उनके वाहन में ही मौजूद थे. उन्होंने माजदा के ड्राइवर पर झूठी रिपोर्ट लिखाने का आरोप लगाया और कहा कि साथ में मौजूद सुरक्षा गार्ड और पीएसओ का पुलिस ने बयान नहीं लिया. अगर बयान लिया जाता तो मामला झूठा साबित हो जाता है.

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में अवैध काम को रोकना उनकी जिम्मेदारी है और ऐसा करते समय अगर पुलिस वालों के रहने के बावजूद उनके और उनके परिवार पर कार्रवाई हो रही है तो फिर ऐसी सुरक्षा का कोई औचित्य नहीं है. ये कहते हुए विधायक छन्नी साहू ने अपनी सुरक्षा छोड़ दी और राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यलय से अकेले स्कूटी में सवार होकर चली गईं.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची विधायक छन्नी साहू का कहना है कि सहयोग मांगने पर पुलिस की बात मानती हैं और सहयोग भी करती आ रही हैं. आज भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पति चंदू साहू को लेकर पहुंचीं. छन्नी साहू ने पीएसओ के साथ अपने पति को भी नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव राय के सामने छोड़ते हुए कहा कि चंदू साहू भी मौजूद हैं. पुलिस उनके साथ जो करना चाहती है कर ले. कांग्रेस विधायक का ये भी आरोप है कि पुलिस एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है. मामला दोनों ओर से दर्ज होने के बाद भी पुलिस सिर्फ एक पक्ष की सुन रही है. 

विधायक के पति को किया गया अरेस्ट

नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव राय ने कहा कि विधायक ने अपने पीएसओ को छोड़कर सुरक्षा लौटाने की बात कही है. उनके पति चंदू साहू को संबंधित थाने में सरेंडर करने को कहा गया था. छन्नी साहू के एसपी ऑफिस से  स्कूटी से निकलने के बाद चन्दू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है. 

खुद की सुरक्षा छोड़ने से पहले विधायक छन्नी साहू ने राजनांदगांव प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों को मामले से अवगत कराया और अपनी सुरक्षा छोड़ने की बात बताई. राजनांदगांव जिले का खुज्जी विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित है. ऐसे में क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में दौरा करने के लिए पुलिस सुरक्षा काफी जरुरी है.

इसके बावजूद विधायक ने नक्सलियों से नहीं बल्कि रेत माफियाओं से खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए सुरक्षा छोड़ दी है. विधायक ने छुरिया पुलिस थाने में दस्तावेज के साथ अवैध रेत खनन और परिवहन की शिकायत की थी. लेकिन पुलिस ने विधायक की रिपोर्ट पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. विधायक छन्नी साहू का आरोप है कि पुलिस ने एक पक्ष का मामला सुनकर सिर्फ उनके पति पर ही मामला दर्ज किया है.

SC ने नोएडा अथॉरिटी से कहा- सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट में बने 2 अवैध टावरों को 2 हफ्ते में गिराने का शुरू करें काम

UP Election 2022: गोरखपुर सदर सीट से CM Yogi के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने इन्हें दिया टिकट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget