एक्सप्लोरर

Raipur News: उदयपुर की घटना के विरोध में आज रायपुर बंद, बजरंग दल ने बस रोककर की नारेबाजी

Raipur News: उदयपुर की घटना को लेकर आज रायपुर में भी बंद का ऐलान किया गया है. इसके लिए बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के नेता और कार्यकर्ता शहर में चीजों को बंद करवा रहे है.

Raipur News: उदयपुर की घटना के विरोध में आज हिंदू संगठनों ने छत्तीसगढ़ में बंद का ऐलान किया है. इसी कड़ी में बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे है. हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सब्जी बाजार, सराफा बाजार, रेलवे की दुकानों को और रायपुर से गुजरने वाली बसों को बंद करवा दिया है.

आज छत्तीसगढ़ बंद का आवाह्न

दरअसल राजधानी रायपुर में स्कूल - कॉलेज ,कोचिंग सेंटर,पेट्रोल पंप और सभी बाजारों को बंद कराया जा रहा है. सुबह 6 बजे से हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शहर में घूम घूम कर खुली दुकानों को बंद करा रहे हैं. सुबह सबसे पहले बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री बाजार के सब्जी दुकानों को बंद कराया है और सभी व्यपारियों से बंद के समर्थन की अपील की है.

हिंदू संगठनों ने रोकी बस

हिन्दू संगठन का जत्था यहीं नहीं रुका. इसके बाद वो रेलवे स्टेशन पहुंचे औऱ वहां पहले खाने-पीने की दुकानें बंद करवाई. फिर उदयपुर की घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई. फिर रेलवे स्टेशन से ये जत्था भांटागांव बस स्टेशन पहुंचा. जहां वो रायपुर से गुजरने वाली बसों को रोकने लगे. इसके बाद बस स्टेशन के सामने ओवरब्रिज में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जुटे और एक बस को रोककर उसमें चढ़कर नारबाजी करने लगे और उस बस को वापस बस स्टेशन भेज दिया गया.

Jashpur News: छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के दौरान नदी में आई बाढ़, जान बचाकर भागते नजर आए लोग, जानें- फिर क्या हुआ

हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग

इस दौरान एबीपी न्यूज ने विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री घनश्याम चौधरी से बातचीत की है. उन्होंने कन्हैया के केस को भारत सरकार से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है. बातचीत में उन्होंने कहा कि हमने सबसे अपील किया था, इसलिए आज लोग बंद का समर्थन कर रहे है. लगभग सभी समाज ने बंद का समर्थन किया है. कल चैंबर ऑफ कॉमर्स में भी बात हुई थी. उन्होंने भी समर्थन दिया है एक दिन व्यापार बंद करेंगे. किराने की दुकानें, कपड़े की दुकान,बस स्टेशन सब कुछ बंद है. आगे उन्होंने ये भी कहा कि इस देश में एक विपरीत मानसिकता का जन्म हुआ है. ये मानसिकता के लोग इस देश को इस्लामिक कंट्री बनाना चाहते है.

बीजेपी कर रही है राजनीति - सुशील आनंद

हिंदू संगठन के आज छत्तीसगढ़ बंद पर कांग्रेस आपत्ति दर्ज कराई है और कहा ही कि बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ता अतिवादी आचरण कर रहे है. दुकानदारों को जबरिया बंद करने की कोशिश की जा रही है वो गलत है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उदयपुर की घटना निंदनीय है.लेकिन बीजेपी इस घटना के आधार पर राजनीति कर रही है, वो ठीक नही है. देश की गंगा जमुनी तहजीब के खिलाफ है. इस घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद करना उचित कदम नहीं है.

शहर में तैनात भारी पुलिस बल

इधर, रायपुर में सुरक्षा के लिए 400 पुलिस के जवान शहर में तैनात किए गए है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है. हमने सभी थानों के बलों के अलावा 400 अतिरिक्त बल,प्रत्येक थाने को अतिरिक्त पेट्रोलिंग, संवेदनशील जगहों पर फिक्स पॉइंट, क्यूआरटी और रिजर्व बल की व्यवस्था की गई है.

Raipur News: रायपुर बंद को लेकर बीजेपी की बैठक में फैसला, सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता, स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप सब कराएंगे बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget