एक्सप्लोरर

Raipur News: रायपुर बंद को लेकर बीजेपी की बैठक में फैसला, सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता, स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप सब कराएंगे बंद

उदयपुर में हुई टेलर की हत्या के विरोध में आज रायपुर में बंद का आह्वान किया गया है. आज स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल-पंप सभी बंद रहेंगे. वही बंद को सफल बनाने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता सुबह से सड़क पर हैं.

रायपुर: उदयपुर की घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) ने पूरे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बंद का आह्वान किया है. गौरतलब है कि इस बंद के समर्थन में बीजेपी की रायपुर शहर (Raipur) की इकाई भी शामिल हो गई है. इस संबंध में शुक्रवार को जिला बीजेपी अध्यक्ष ने एक बैठक भी की थी. इस बैठक में बंद के तहत स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप, सब्जी, बाजार सब बंद करने का फैसला लिया गया . बंद को सफल बनाने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता आज सुबह से सड़कों पर उतरेंगे.
 
रायपुर बंद के लिए हुई बीजेपी की बैठक
दरअसल विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर आज दोपहर 2 बजे तक व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया है. लेकिन बीजेपी की रायपुर जिला इकाई ने राजधानी को सम्पूर्ण रूप से बंद करने का आह्वान किया  है. इसके लिए रायपुर के जिला बीजेपी कार्यालय में बैठक हुई थी. इस बैठक में बीजेपी के जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष और पार्षदों को बंद सफल कराने की जिम्मेदारी सौंपी .इस बैठक में बीजेपी के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि शनिवार को रायपुर बंद सफल कर कन्हैया को श्रद्धांजलि दी जाएगी.
 
स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप सब बंद करने की अपील
बैठक के बाद जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि उदयपुर में कन्हैया की बेरहमी से हत्या की गई है. अपराधियों को सरकार का कोई भय नहीं है. बेखौफ होकर हथियार दिखाकर भय और आतंक का माहौल बनाना चाहते है. लेकिन भारत की जनता चुप नहीं बैठेगी. ऐसे तत्वों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे. विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ में बंद किया गया है. बीजेपी की रायपुर शहर इकाई, राजधानी रायपुर को बंद कराएगी. इसके लिए शुक्रवार को बैठक हुई . हम विश्व हिंदू परिषद के बंद का समर्थन करते है. व्यापार बंद होगा, सब्जी दुकानें बंद होगी,पेट्रोल पंप बंद होंगे,स्कूल कॉलेज बंद होंगे ,सिनेमा हॉल बंद होंगे,सब बंद होंगे. मेरी व्यापारियों से ,पेट्रोल पंप मालिको से और शैक्षणिक संस्थानों से अपील है शनिवार को अपने- अपने संस्थान बंद रखें. इस बंद को सफल बनाए.
 
2 जुलाई को पूरे छत्तीसगढ़ में बंद का आह्वान
गौरतलब है कि उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और बीजेपी आज बंद के लिए सड़कों पर उतरे हैं. राजधानी रायपुर में हिंदू संगठन ने बंद के लिए व्यापारियों से बात की है. इसके बाद छत्तीसगढ़ चैम्बर ने 2 बजे तक बंद का समर्थन किया है. इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एंड इन्डस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव ने दी है. वहीं सर्राफा व्यवसायियों ने कहा है की ये अमानवीय घटना है इसकी निंदा करते है और शनिवार बंद का समर्थन कर रहे हैं.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget