एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: टीएस सिंह देव के इस्तीफे पर रमन सिंह का बड़ा बयान, कहा- महाराष्ट्र की तरह यहां भी एक-एक कर इस्तीफा होगा

Former CM Raman Singh ने कहा, महाराष्ट्र की तर्ज यहां भी एक-एक कर इस्तीफा देंगे. टीएस सिंहदेव ने सीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं, साजिश के तहत सिंह देव को परेशान किया जा रहा है.

TS Sinh News: छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेसी नेता और कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव ने शनिवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा दे दिए. 4 पन्ने का इस्तीफा पत्र उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेज दिया है. इसपर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र की तर्ज पर यहां भी एक-एक कर इस्तीफा देंगे. 

क्या कहा रमन सिंह ने
दरअसल कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने एक विभाग से इस्तीफा दिया है. इसके बाद बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र की तर्ज यहां भी एक एक कर इस्तीफा देंगे. उन्होंने कहा कि टी एस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं, साजिश के तहत सिंहदेव को परेशान किया जा रहा है. रमन सिंह ने आगे यह भी कहा हम उनके दुख में साथ हैं लेकिन कई मंत्री राज्य सरकार से नाराज हैं, धीरे धीरे यहां भी एक-एक करके लोग इस्तीफा देंगे.

44th Chess Olympiad 2022: अपने 61वें पड़ाव पर रायपुर पहुंचीं शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले, आदिवासी परंपरा से हुआ जोरदार स्वागत

बताया किस वजह से हैं दुखी
रमन सिंह ने आगे कहा कि, टी एस सिंहदेव ने अपने पत्र के माध्यम से अपनी निराशा और हताशा जताई है. पीएम आवास के तहत जो आठ लाख मकान बनाए जाने थे उसकी मंजूरी सीएम ने नहीं दी. टीएस सिंह देव इस बात से नाराज और दुखी हैं कि गरीबों को आवास नहीं मिला. प्रदेश में 500 करोड़ से ज्यादा के काम प्रभावित हुए. सारे अधिकार टीएस सिंह देव से छीन लिए गए. आगे रमन सिंह ने कहा कि पेशा कानून को लेकर सिंहदेव ने कहा है कि उनके ही विभाग में जो बड़े बड़े फैसले लिए जा रहे हैं उसमें पूछा नहीं जा रहा है.

क्या कहा नेता प्रतिपक्ष ने
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का भी एक बयाना सामने आया है. उन्होंने टीएस सिंहदेव के इस्तीफे पर कहा है कि हिंदुस्तान में ऐसा पहली बार हुआ होगा कि मंत्री के निर्णय को बदलने का अधिकार सेक्रेटरी लोगों को दिया गया. घोषणा पत्र के अध्यक्ष थे लेकिन उस घोषणापत्र का जो हश्र हो रहा है उसे भी उन्होंने देख लिया. बेबस लाचार विवश होकर उन्होंने यह त्यागपत्र दिया है. कौशिक ने कहा कि सिंहदेव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए त्यागपत्र दिया है. टी एस सिंहदेव को काम नहीं करने  दिया जा रहा है. यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि कोई कैबिनेट मंत्री अपने ही मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहा है.

इन विभागों के मंत्री रहेंगे सिंहदेव
बता दें कि, टी एस सिंहदेव , ग्रामीण विकास एवं पंचायत, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर(जीएसटी) विभाग के मंत्री हैं लेकिन इसमें से उन्होंने केवल पंचायत विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दिया है. अपने प्रभार वाले बाकी विभागों में कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहेंगे. वहीं इस मामले में अबतक कांग्रेस संगठन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और ना ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उनके इस्तीफे पर कोई बयान नहीं आया है.

Bastar News: बस्तर में डेंगू-मलेरिया के बाद जापानी बुखार ने दी दस्तक, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget