एक्सप्लोरर

Raipur News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी और RSS का जमेगा डेरा, पदाधिकारियों की बैठक पर सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी और आरएसएस की बैठक होने जा रही है. जो तीन दिनों तक चलेगा. इस बैठक में देश भर से बड़े बड़े पदाधिकारी शामिल होने आ रहे हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आरएसएस की एक बड़ी बैठक होने वाली है. इस बैठक में डॉ मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) जैसे दिग्गज लोग शामिल होने वाले हैं. 10 से 12 सितंबर तक रायपुर में ही ये अखिल भारतीय समन्वय बैठक आयोजित की गई है. वहीं इस बैठक को लेकर अभी से सियासत शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बैठक पर तंज कसा है.

रायपुर में RSS का 3 दिवसीय समन्वय बैठक
दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक जीवन के अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाले संगठनों के प्रमुखों के साथ समन्वय बैठक करने जा रही है. ये बैठक राष्ट्रीय स्तर पर है क्योंकि देशभर के बड़े बड़े पदाधिकारी 3 दिन तक इस बड़ी बैठक में शामिल होंगे. इसके लिए बड़े स्तर में तैयारी की जा रही है. बैठक में हुई चर्चा इतनी गोपनीय रखी जाएंगी की बैठक के 3 दिनों तक प्रमुख पदाधिकारी बाहर नहीं निकलेंगे. वहीं आरएसएस के पदाधिकारियों ने बताया है कि इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा पर मंथन किया जाएगा. 

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे कम, सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी ने जारी किए आंकड़ें

बैठक में 36 संगठनों के प्रमुख होंगे शामिल
आरएसएस के छत्तीसगढ़ पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में डॉ. मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबोले सहित संघ के पांचों सह सरकार्यवाह प्रमुख पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे. इसमें भारतीय मजदूर संघ के हिरण्यमय पंड्या और बी सुरेंद्रन, विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार और मिलिंद परांडे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आशीष चौहान और निधि त्रिपाठी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और बी एल संतोष, भारतीय किसान संघ के दिनेश कुलकर्णी, विद्या भारती के रामकृष्ण राव और जीएम काशीपती, राष्ट्र सेविका समिति से वंदनीया शांताक्का और अन्नदानम् सीताक्का, वनवासी कल्याण आश्रम के रामचंद्र खराड़ी और अतुल जोग सहित कुल 36 संगठनों के प्रमुख बैठक में शामिल हो रहे है.

राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय में होगा मंथन
तीन दिवसीय मैराथन बैठक में खास तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर मंथन होगा. आरएसएस के पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में शामिल होने वाले लोग सबसे पहले  सभी अपने-अपने कार्य और उपलब्धियों पर प्रस्तुति देंगे. इसके बाद शिक्षा और वैचारिक क्षेत्र, आर्थिक जगत सेवा कार्य और अलग-अलग सामाजिक, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा. इसके अलावा संघ पर्यावरण, परिवार प्रबोधन और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर बैठक में चर्चा होगी.

चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में RSS एक्टिव
 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले आरएसएस की छत्तीसगढ़ में सक्रियता को लेकर सवाल उठाए जा रहे है. क्योंकि पिछले साल मुंगेली में आरएसएस की एक बड़ी सभा हुई थी और रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ  रायपुर में बैठक आयोजित की गई है. इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा है कि बढ़िया छत्तीसगढ़ आ रहे है कुछ सीखेंगे. तीन दिन तक कोई बाहर नहीं निकलेगा. ठीक है उनकी पार्टी है. उनके अपने अध्यक्ष आ रहे हैं. तो पार्टी गतिविधियां चलेगी. क्या निष्कर्ष  निकलता है वो हमको देखना है.

Durg News: छत्तीसगढ़ को आज मिलेगा 29वां जिला, सीएम भूपेश बघेल देंगे सौगात, जानिए क्या होगा भौगोलिक क्षेत्रफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget