एक्सप्लोरर

Durg News: छत्तीसगढ़ को आज मिलेगा 29वां जिला, सीएम भूपेश बघेल देंगे सौगात, जानिए क्या होगा भौगोलिक क्षेत्रफल

छत्तीसगढ़ को आज 29 वां जिला मिलने जा रहा है. सीएम भूपेश बघेल आज सौगात देंगे. यह जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र मोहला, मानपुर, अम्बागढ़ चौकी से मिलकर बना है.

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के घोषणा (CM Bhupesh Baghel) के बाद अब छत्तीसगढ़ में 29वें जिले के तौर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र मोहला, मानपुर, अम्बागढ़ चौकी को मिलाकर नया जिला 2 सितंबर को अस्तित्व में आ जायेगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज इस नए जिला की सौगात देंगे. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नये प्रशासनिक इकाई के रूप में पहचान बनाने जा रहे हैं. 

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से घिरा है यह नया जिला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस क्षेत्र को जिला बनाने की ऐतिहासिक घोषणा के बाद मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक खुशी की लहर है. यह क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहा है. नया जिला बन जाने से शासन-प्रशासन इन क्षेत्रों में और निकट तक पहुंचेगा और विकास कार्यों की गति बढ़ेगी. शासन के प्रयासों से इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्यान्न, रोड कनेक्टिविटी के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं. नया जिला बन जाने से इन क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी. यह क्षेत्र प्राकृतिक वन संपदा से परिपूर्ण है. यहां के सघन वनों में लघु वनोपज प्रचुर मात्रा में है. मोहला-मानपुर क्षेत्र जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला एक नये नक्शे के साथ 2 सितंबर को आकार ले लेगा.

Ambikapur News: नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए हटाए 50 से ज्यादा ठेले और गुमटी, लंबे समय से चौपट थी यातायात

दुर्ग संभाग के अंतर्गत रहेगा यह जिला
नए जिले की भौगोलिक सीमाएं उत्तर में जिला राजनांदगांव के तहसील छुरिया, दक्षिण में तहसील दुर्गकोंदल, पखांजूर जिला कांकेर, पूर्व में तहसील डौंडी, डौंडी लोहारा जिला बालोद और पश्चिम में महाराष्ट्र की सीमा से लगी हुई है. नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी दुर्ग संभाग के अंतर्गत होगा. इस जिले में तहसीलों की संख्या 3 है जिसमें अम्बागढ़ चौकी, मोहला और मानपुर है. विकासखण्ड और जनपद पंचायत-अम्बागढ़ चौकी, मोहला और मानपुर है.


Durg News: छत्तीसगढ़ को आज मिलेगा 29वां जिला, सीएम भूपेश बघेल देंगे सौगात, जानिए क्या होगा भौगोलिक क्षेत्रफल

नौ पुलिस थाना होगा इस नए जिला में
इस नए जिले में कुल ग्रामों की संख्या 499 है. भौगोलिक क्षेत्रफल 2 लाख 14 हजार 667 हेक्टयर है. यहां की कुल जनसंख्या 2 लाख 83 हजार 947 है. जिसमें अनुसूचित जनजाति की कुल जनसंख्या 1 लाख 79 हजार 662 जो जिले की कुल जनसंख्या का 63.27 प्रतिशत है. जिले में राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या 13 है. कुल पटवारी हल्का नंबर 89 है. ग्राम पंचायत की संख्या 185 है. जिला मोहला-मानपुर-चौकी में थानों की कुल संख्या 9 है. विधानसभा क्षेत्र 2 और कुल मतदान केन्द्र संख्या 497 है

जानिए कितने हेक्टेयर में फैला है यह जिला 
इस जिले मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी में अम्बागढ़ चौकी में ग्रामों की संख्या-158, मोहला में ग्रामों की संख्या 171 और मानपुर में ग्रामों की संख्या 170 है. इस नवीन जिले में भौगोलिक क्षेत्रफल अम्बागढ़ चौकी में 54 हजार 747 हेक्टेयर, मोहला में 70 हजार 301 हेक्टेयर और मानपुर में 89 हजार 619 हेक्टेयर है. अम्बागढ़ चौकी की जनसंख्या 1 लाख 08 हजार 334, मोहला की जनसंख्या 86 हजार 994 और मानपुर की जनसंख्या 88 हजार 619 है. जहां अनुसूचित जनजाति की संख्या अम्बागढ़ चौकी में 52 हजार 786, मोहला में 60 हजार 950 और मानपुर में 65 हजार 926 है. अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत अम्बागढ़ चौकी में 48.73, मोहला में 70.06 और मानपुर में 74.39 है.

जानिए कितने राजस्व निरीक्षक होंगे इस जिले में
नवीन जिले में राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या अम्बागढ़ चौकी में 5, मोहला में 4 और मानपुर में 4 है. नवीन जिले में पटवारी हल्का नम्बर अम्बागढ़ चौकी में 33, मोहला में 28 और मानपुर में 28 है. अंबागढ़ चौकी में 69 ग्राम पंचायत, मोहला में 59 ग्राम पंचायत और मानपुर में 59 ग्राम पंचायत रहेंगे. राजनांदगांव जिले से अम्बागढ़ चौकी की दूरी 50 किलोमीटर, मोहला की दूरी 75 किलोमीटर, मानपुर की दूरी 100 किलोमीटर है. गठित नवीन जिले में अम्बागढ़ चौकी के अंतर्गत दो थाने अम्बागढ़ चौकी थाना और चिल्हाटी थाना है. मोहला के अंतर्गत मोहला थाना और मानपुर के अंतर्गत कुल 6 थाने खडग़ांव थाना, मानपुर थाना, कोहका थाना, सीतागांव थाना, मदनवाड़ा थाना और औंधी थाना है.

Durg: 20 सालों से 'झोपड़ी' में चल रहा छत्तीसगढ़ का ये बैंक, आसानी से मिल जाता है लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget