एक्सप्लोरर

Raigarh Bus Accident: रायगढ़ में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे BSF जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 17 घायल

Bus Accident: रायगढ़ (Raigarh) में सीमा सुरक्षा बल के जवानों की बस हादसे का शिकार हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. जवान मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे.

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ (Raigarh) में बड़ा हादसा हुआ है. चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों की बस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में 17 जवान घायल हो गये. सभी घायल जवानों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. घटना सुबह 11 बजे धरमजयगढ़ के चहला गांव के पास की है. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के 32 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने के लिए रवाना हुए थे.

छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे तभी चहला गांव के करीब अचानक ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में 17 जवान घायल हो गये. इलाज के लिए घायल जवानों को धरमजयगढ़ ले जाया गया. चार जवानों को ज्यादा चोट आने की वजह से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाकी 13 जवानों का इलाज धरमजयगढ़ के अस्पताल में चल रहा है.

बीएसएफ के जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 17 घायल

जिलाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. बता दें कि लोकसभा का चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र कराने के लिए छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के जवानों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गयी है. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आगामी 7 मई को होना है.  लोकसभा की 11 सीटों के लिए दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. अब अंतिम चरण का मतदान कराने की तैयारी चल रही है. वोटिंग से पहले मतदान केंद्रों का मुआयना किया जा रहा है. आज सीमा सुरक्षा बल के 32 जवान बस में सवार होकर सुदूर इलाके में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया. गनीमत रही कि हादसे में जनहानि नहीं हुई. 

Sukma Naxal Encounter: नक्सलियों के मांद में घुसकर जवानों ने बोला हमला, एक घंटे तक ताबड़तोड़ गोलीबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget