एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रायगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज से टकराई तेज रफ्तार बस, हादसे में 26 यात्री घायल, दो की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार यात्री बस रेलवे ओवरब्रिज से टकराकर हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में 26 यात्री घायल हो गए जबकि 2 की हालत नाजुक है.

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार (19 जून) की सुबह तेज रफ्तार यात्री बस रेलवे ओवरब्रिज से टकराकर हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में बस में सवार 26 यात्री घायल हो गए है. जबकि दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई है, क्योंकि बस जब हादसे का शिकार हुई तो दो यात्री बस से छिटककर ओवरब्रिज के नीचे जा गिरे. ऊंचाई से गिरने की वजह से दोनों को ज्यादा चोटें आई है. इनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना घरघोड़ा थाना इलाके का है. बताया जा रहा है की ड्राइवर को नींद आने से यह हादसा हुआ है. पुलिस हादसे की जांच में जुटी है. ड्राइवर मौके पर बस छोड़कर भाग निकला. 

दो यात्री रेलवे ट्रैक पर गिरे

दरअसल, हर रोज की तरह सोमवार की सुबह यात्री बस क्रमांक CG13/एबी/7596 रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर जा रही थी. इस बीच बस सुबह 7:30 बजे से 8:00 बजे के बीच दर्रीडीपा के पास पहुंची थी. बताया जा रहा है कि बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी और तेज रफ्तार में थी. जो अचानक रेलवे ओवरब्रिज से जा टकराई. बस और ओवरब्रिज में इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि 2 यात्री बस से छिटककर सीधे नीचे बने रेलवे ट्रैक पर गिर गए. जबकि कुछ लोग जमीन पर गिर गए. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.

Jagdalpur: मृत समझकर लोग करने लगे अंतिम संस्कार की तैयारी, शवयात्रा में उठकर बैठ गया शख्स

गंभीर मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर

इस दौरान उस मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने ये सब देखा और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी. जिसके बाद सभी घायलों को घरघोड़ा अस्पताल भेजा गया. जहां घायलों का इलाज जारी है. इस दुर्घटना में 26 यात्री घायल हुए है. वहीं ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरने से बुरी तरह घायल हुए दो घायलों को प्राइमरी ट्रीटमेंट देने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची रही. राहगीरों के साथ पुलिस जवानों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग किया गया.

ड्राइवर को आई झपकी

बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई. इस वजह से यह हादसा हुआ. घटना के बाद से बस का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला है. जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है. वहीं तेज रफ्तार में रेलवे ओवरब्रिज से टक्कर की वजह से बस के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह डैमेज हुआ है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. बता दें कि, इस हादसे में बस में सवार महिला-पुरुष सहित छोटे बच्चों को भी चोटें आई है. अब तक घायलों का नाम सामने नहीं आ सका है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
Embed widget