एक्सप्लोरर

Raipur News: रायपुर पहुंचे राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर साधा निशाना, अग्निपथ योजना पर कही बड़ी बात

Chhattisgarh News: यशवंत सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपति पद पर रहे लोगों ने पद की शोभा बढ़ाई है. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है.

 Yashwant Sinha: यूपीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे. उन्होंने राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई मुद्दों के साथ ही देश में बिगड़े माहौल पर भी बयान दिया.

सिन्हा ने छत्तीसगढ़ विधायकों, सांसदों से मांगा समर्थन
विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा देशभर में भ्रमण कर रहे हैं. जिसमें वो राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांग रहे हैं. इसी कड़ी में यशवंत सिन्हा रायपुर पहुंचे हैं. उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि छत्तीसगढ़ से मेरा बड़ा विशेष संबंध है. उन्होंने कहा ''लगभग 60 साल पहले मैं भिलाई आया था जहां मेरी शादी हुई थी. इसलिए जब भी यहां आता हूं आनंद आता है. उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति का पद गरिमा का पद है. आपसी सहमति से किसी एक नाम को चुना जा सकता था पर ये हो नहीं पाया.

Chhattisgarh Train Cancel: यात्रीगण ध्यान दें, छत्तसीगढ़ में फिर से 18 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर देख लें ये लिस्ट

इस वजह से यशवंत सिन्हा को नहीं मिला समर्थन
देशभर में ईडी के छापे पर यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे याद नहीं कि जब हम सरकार में थे तब हमारे दिल में कभी दूर-दूर तक ये ख़्याल भी आया कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल करूं. कुछ लोग पहले मेरे समर्थन में थे पर अब वो दिखाई नहीं दे रहे. सिन्हा ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आज देश में चारों तरफ अशांति का माहौल है और इस सबके बीच एक विचारधारा है, जो लोगों को बांट कर रखना चाहती है. 

कहा- हमें खामोश राष्ट्रपति नहीं चाहिए
यशवंत सिन्हा ने आगे कहा कि राष्ट्रपति पद पर रहे लोगों ने पद की शोभा बढ़ाई है और कभी-कभी ऐसा भी हुआ कि खामोश रहने वाले लोग भी पद पर आये. इसलिए मैं चाहता हूं कि हमें खामोश राष्ट्रपति नहीं चाहिए. कोई ऐसा व्यक्ति राष्ट्रपति बने जो अपने संवैधानिक अधिकारों का पालन कर सके.राष्ट्रपति का एक अधिकार है वो सरकार को मशविरा दे सकते हैं पर यदि कोई प्रधानमंत्री की कठपुतली है तो वो ये काम नहीं कर सकता. 

अग्निपथ योजना में सुधार की जरूरत

पत्रकारों के सवाल पर यशवंत सिन्हा ने अग्निपथ योजना पर कहा कि अग्निपथ योजना को मैं सही नहीं मानता. क्योंकि दुनियाभर में जो सर्विसेस हैं. जैसे नेशनल सर्विस उसमें कहीं 2 साल कहीं 4 साल लोग सेना में सर्विस देते हैं. हमारा देश बाकी देशों से अलग है, इसलिए हमें बीच का रास्ता निकाल लिया है. ये नेशनल सर्विस नहीं है और न आर्मी है. सरकार को पार्लियामेंट की डिफेंस कमेटी में इसे रखना था इसमें कुछ संशोधन आते फिर एक बढ़िया योजना सबके बीच आज होती. इसे लेकर जितना बवाल कटा ये सब जरूरी नहीं था इसलिए सरकार से कहूंगा इसे अभी भी समय रहते सुधारे.

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में कहीं तेज बारिश तो कहीं उमस से लोग परेशान, जानें मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget