एक्सप्लोरर

PM Awas Yojana: बस्तर में जानें पीएम आवास योजना का हाल, सड़क पर रह रहे गरीबों का हो रहा बुरा हाल

Pradhan Mantri Awas Yojana: पक्का मकान मिलने का सपना सजाए बैठे गरीबी तबके के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. केंद्र और राज्य सरकार के बीच इस योजना को लेकर आपसी विवाद जारी है.

Pradhan Mantri Awas Yojana in Chhattisgarh: केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार के बीच राशि आंबटन को लेकर आपसी खींचतान के बीच पक्का मकान मिलने का सपना सजाए बैठे गरीबी तबके के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. केंद्र और राज्य सरकार के बीच इस योजना को लेकर आपसी विवाद जारी है. लेकिन इस आपसी विवाद का खामियाजा छत्तीसगढ़ के साथ-साथ बस्तर के ग्रामीणों को भी भुगतना पड़ रहा है. दरअसल, बस्तर में भी इस योजना के तहत बनने वाले सैकड़ों मकान अधूरे पड़े हैं और इन मकानों के लिए राशि आबंटन भी नहीं की जा रही है. लिहाजा कई लोग बरसात और इस कड़कड़ाती ठंड के मौसम में खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं. किस्त की राशि मिलने की राह तकते इन लोगों की समस्याओं को प्रशासन ने भी अनदेखा कर दिया है. लिहाजा इस योजना के तहत मिलने वाली पक्के मकान की उम्मीद ही इन लोगों ने छोड़ दी है.

जगदलपुर शहर के संतोषी वार्ड में इस योजना का सबसे बुरा हाल है. दरअसल, साल 2019-20 में इस इलाके में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ मिलने की बात कही गई, जिसके बाद सभी के कच्चे और झोपड़ीनुमा मकानों को तुड़वाया गया और निर्माण कार्य भी शुरू की गई. इस योजना के तहत केवल एक ही किस्त की राशि हितग्राहियों को मिली वह भी केवल 55 हजार रुपये. इस राशि से केवल मकान का ढांचा ही खड़ा हो पाया ,वह भी हितग्राहियों ने अपने खुद के पैसों से जैसे तैसे इस ढांचे को खड़ा किया लॉकडाउन की वजह से रोजगार नहीं मिलने के चलते दिहाड़ी मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कर्ज लेकर उन्होंने पक्के मकान की उम्मीद लगाए घर का ढांचा खड़ा कर दिया. लेकिन अब इस योजना के तहत मिलने वाली और दो किस्तों की राशि रोक दी गई है. राशि के आबंटन नहीं किए जाने से इस इलाके के लगभग 30 से अधिक मकान अधूरे पड़े हैं. ऐसे में वे झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं, आर्थिक तंगी के वजह से किराए के घरों में रहने के अभाव में खुले आसमान में सोने को मजबूर हैं. छोटे-छोटे बच्चों के साथ कोई टपरी में जीवन यापन कर रहा है तो कोई छोटे से झोपड़ी में रहकर आस लगाए बैठा है कि कब उनका मकान पूरी तरह से बन पाएगा.

हितग्राहियों ने दी ये जानकारी 

इस वार्ड के हितग्राहियों ने बताया कि पिछले डेढ़ सालों से इस आवास योजना के तहत मकान बनने का कार्य जारी है, लेकिन अब तक मकान 40% तक भी नहीं बन पाया है, क़िस्त की राशि के लिए बोलने पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी, जनप्रतिनिधि उनकी कोई सुध नहीं लेता. अब आलम यह है कि जहां यह टपरी बनाकर रह रहे हैं उसे भी खाली करने का फरमान निगम प्रशासन ने जारी कर दिया है. वही किस्त की राशि आबंटन को लेकर हितग्राहियों को कोई भी जवाब नहीं दिया गया है. लिहाजा सभी लोग सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कब उनकी राशि आबंटन होगी और कब उनका मकान पूरा हो सकेगा. जगदलपुर शहर के साथ-साथ समूचे बस्तर जिले में यह समस्या बनी हुई है, ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधे अधूरे मकान की वजह से कई लोग सड़क पर रहने को मजबूर हैं , पहले से ही कर्जे में डूबे इन लोगों को उम्मीद थी कि राशि आवंटन के साथ ही जल्द से जल्द उनका मकान बन पाएगा लेकिन शासन की ओर से अब तक केवल एक ही किस्त उन्हें मिल पाई है और अन्य दो किस्तों के लिए कोई आश्वासन भी अब तक इन्हें नहीं मिल पाया है. हालांकि निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल का कहना है कि इन आधे अधूरे मकानों को पूरा करने के लिए निगम प्रशासन भी प्रयासरत है. हालांकि अब तक इन मकानों को पूरा करने के लिए राशि आबंटन नहीं की गई है जिसके चलते लोगों को अपने पक्के मकान के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है. हालांकि कब तक यह किस्त की राशि आबंटन हो पाएगी इसको लेकर आयुक्त के पास भी कोई जवाब नहीं है.



PM Awas Yojana: बस्तर में जानें पीएम आवास योजना का हाल, सड़क पर रह रहे गरीबों का हो रहा बुरा हाल

पीएम मोदी ने किया था पक्का माकन देने का वादा 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के इस योजना के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 तक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले सभी लोगों को पक्का मकान देने का वायदा किया था, लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर में यह वादा साल 2022 तक पूरा होता दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है . वही केंद्र और राज्य सरकार के बीच इस योजना को लेकर आपसी खींचतान के चलते बची हुई राशि आवंटन को लेकर भी अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. लिहाजा सरकार की यह महत्वकांशी योजना बस्तर में दम तोड़ती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें :-

MP Road Accident: देवास और रतलाम में भीषण सड़क हादसा, जल्दबाजी के चक्कर में दो लोगों की गई जान, 3 घायल

MP: पाबंदी हटते ही बढ़ने लगा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में इंदौर में मिले 12 नए मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget