एक्सप्लोरर

Radio Connectivity: छत्तीसगढ़ के इन 2 जिलों में अब सुनाई देगा दल्ली राजहरा, आज पीएम मोदी करेंगे FM ट्रांसमीटर का उद्घाटन

Chhattisgarh: बालोद जिले के दल्ली राजहरा में 100.1 मेगाहर्ट्ज एफएम सुनाई देगा. इसके अलावा दंतेवाड़ा के बैलाडीला में भी एफएम ट्रांसमीटर के उद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

PM Modi Radio Connectivity Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 100 वॉट क्षमता वाले 91 नए एफएम (FM) ट्रांसमीटर का उद्घाटन करेंगे. पीएम जिन राज्यों में एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन करेंगे, उनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है. दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला (Bailadila) और बालोद जिले के दल्ली राजहरा (Dalli Rajhara) में ये ट्रांसमीटर लगाए गए हैं. छत्तीसगढ़ के इन दोनों जिलों में इस उद्घाटन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

बालोद जिले के दल्ली राजहरा में 100.1 मेगाहर्ट्ज एफएम सुनाई देगा. इसके अलावा दंतेवाड़ा के बैलाडीला में भी एफएम ट्रांसमीटर के उद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रायपुर आकाशवाणी द्वारा दल्ली राजहरा में सुबह से ही कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल होंगे. इस एफएम ट्रांसमीटर को 100.1 मेगा हर्ट्ज पर मोबाइल पर भी सुना जा सकता है.

15 किलोमीटर तक एफएम की रेंज

देशभर में 91 नए एफएम ट्रासंमीटर शुरू होने से एफएम कवरेज के क्षेत्र में क्रांतिकारी शुरुआत होगी. इन ट्रांसमीटरों के शुरू होने से संबंधित इलाकों में रहने वाले आम लोग एफएम पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का आनंद उठा पाएंगे. बताया जा रहा है कि इस एफएम की रेंज 15 किलोमीटर तक रहेगी. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 30 अप्रैल को 100 वा एपिसोड होने जा रहा है.  

इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को देशभर में 91 एफएम रेडियो स्टेशन उद्घाटन कर रहे हैं. 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में ये एफएम ट्रासंमीटर संचालित होंगे. इन राज्यों में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं.

Chhattisgarh Weather Update: भीषण गर्मी के दिनों में छत्तीसगढ़ में क्यों हो रही बारिश? आज भी इन 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget