एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर में डॉक्टरों ने बचाई मासूम की जान, 7 महीने के बच्चे के गले से निकाला प्लास्टिक का ढक्कन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की एक टीम ने मासूम की जान बचा ली है. छत्तीसगढ़ में एक सात साल के मासूम के गले में प्लास्टिक का ढक्कन फंस गया. जिससे उसकी हालत लगातार खराब होने लगी थी.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के बड़े आरापुर में 7 माह के बच्चे टंकित के परिवार वालों के उस समय होश उड़ गए, जब उन्हें पता चला कि उनके बच्चे के गले में बड़ा प्लास्टिक ढक्कन फंस गया है. इसकी जानकारी मिलते ही परिवार डिमरापाल जिला अस्पताल पहुंचा. इस दौरान बच्चे की सांस रूक रही थी, जिसकी वजह से उसकी तबीयत भी लगातार बिगड़ रही थी. ऐसे में डिमरापाल मेकाज के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद बच्चे की लगातार मॉनिटरिंग की. जिसके बाद बच्चे के स्वस्थ्य होने की पुष्टि डक्टरों ने की, जिससे परिवार वालो की जान में जान आई.

मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू ने बताया कि 7 माह का मासूम उनके यहां 20 फरवरी की सुबह पहुंचा. अत्यंत गंभीर और बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल लेकर आया गया था. बच्चे की सांस भी अच्छे से नहीं चल रही थी. डॉक्टरों  की टीम ने ढक्कन को बाहर से ही निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया. क्योंकि गले में फंसा हुआ ढक्कन सांस को रोक रहा था, इसलिए गलती की गुंजाइश बिल्कुल नहीं थी, इसलिए बिना देर किए इसका इसोफेगोस्कोपी रिमूवल ऑफ फारेंन बॉडी यानी की इसे निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया और ऑपरेशन सफल हुआ. जिससे बच्चे की जान बच गई.

दो घंटे तक चला ऑपरेशन

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में तेजी से सुधार हो रहा है. इस मामले में भी जैसे ही टंकीत भर्ती हुआ तुरंत ही उसे मेजर ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर एन्सथीसिया विभाग के डॉक्टरों और शिशु रोग विभाग के डॉक्टरों की तरफ से इमरजेंसी ऑपरेटिव प्रोसिजर किया गया. बच्चे को शिशु रोग विभाग के NICU में  रखा गया. उसे वेंटिलेटर में रखकर गहन इलाज किया गया, जिसके बाद अब मासूम की जान खतरे से बाहर है.इस दौरान यहां शिशु रोग चिकित्सक डॉ. डीआर मंडावी, डॉ. पुष्पराज प्रधान, डॉ. पालाराम मीणा, डॉ. प्रियंका, डॉ. दिवाकर, डॉ. बबीता और डॉ. अनुरूप साहू की टीम और स्टाफ नर्सों के बेहतर इलाज से संभव हो पाया.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: बस्तर में स्कूल से विदाई के दिन छात्रों ने गांव को दिया स्पेशल गिफ्ट, अब गर्मी में पानी की कमी होगी दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget