एक्सप्लोरर

Bastar: होली से पहले नक्सलियों ने सरपंच की पीट-पीटकर की हत्या, जनप्रतिनिधियों में दहशत का माहौल

Bastar News: बस्तर संभाग के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक सरपंच की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. सरपंच पूनेम सन्ना ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार की नक्सलियों के फरमान को नहीं माना था.

Bastar Crime: छत्तीसगढ़ के बस्तर में फरवरी महीने में नक्सलियों के द्वारा बस्तर के तीन जन प्रतिनिधियों की हत्या करने का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि नक्सलियों ने एक बार फिर सुकमा जिले के पोंगाभेजी में एक जनप्रतिनिधि को मौत के घाट उतार दिया है. होली से ठीक पहले नक्सलियों ने जिले के पोंगाभेजी पंचायत के सरपंच पूनेम सन्ना की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है, कांग्रेस पार्टी समर्थित सरपंच को नक्सली इससे पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं, लंबे समय से वह नक्सलियों के टारगेट में भी रहे और मंगलवार को मौका देख नक्सलियों ने सरपंच पूनेम सन्ना की हत्या कर दी, इस वारदात के बाद एक बार फिर से जनप्रतिनिधियों में दहशत का माहौल है.

लगातार नक्सली दे रहे थे धमकी 

सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक केरलापाल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोंगाभेजी के सरपंच  पुनेम सन्ना की मंगलवार दोपहर नक्सलियों ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है, पूनेम सन्ना और उसकी पत्नी पूनेम देवे बीते 20 साल से लगातार पोंगाभेजी पंचायत से सरपंच चुने गए हैं, इलाके में सक्रिय कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि 10 साल पहले नक्सलियों ने पोंगाभेजी पंचायत के जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर चुनाव का बहिष्कार करने का फरमान जारी किया था, पुनेम सन्ना ने नक्सलियों के फरमान की नाफरमानी करते हुए पंचायत चुनाव में हिस्सा लिया ,नक्सली इसी बात से उससे नाराज चल रहे थे, नक्सलियो के डर से पुनेम  सन्ना बीते 10 साल से पोंगाभेजी गांव छोड़ जिला मुख्यालय सुकमा में आकर किराए के मकान में रह रहा था ,और पत्नी पुनेम देवे गांव में ही रह रही थी, पुनेम सन्ना सुकमा से आना-जाना करता था,  नक्सलियों ने इस वारदात को उस वक्त  अंजाम दिया जब मंगलवार को  जिले के एलमागुण्डा में आईबी के चीफ तपन कुमार डेका सुरक्षाबलों के अफसरों के साथ गोपनीय बैठक कर रहे थे...

2 महीने में 4 जनप्रतिनिधियों की हत्या

बताया जा रहा है कि 10 साल पहले नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार  की नाफरमानी करने के अलावा नक्सलियो को  पुनेम सन्ना पर पुलिस मुखबिरी करने का संदेह भी था, पिछले साल इसी इलाके से हुई एक नक्सली की गिरफ्तारी के लिए भी नक्सली पुनेम सन्ना को ही जिम्मेदार मानते थे, मंगलवार को सुकमा से अपने गांव पोंगाभेजी आने की सूचना पर नक्सली पुनेम सन्ना  को घर से लगभग 1  किमी पहले ही रबड़ीपारा गांव के पास उसे घेरकर डंडे से पीट- पीटकर  मौत के घाट उतार दिया,परिजनो को जानकारी मिलने के बाद देर शाम ग्रामीणो की मदद से रबड़ीपारा में पड़े पुनेम सन्ना के शव को लेकर अपने घर पहुँचे, फिलहाल पुलिस ने अज्ञात नक्सलियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है,और जांच में जुट गई है, इधर इस घटना के बाद एक बार फिर से जनप्रतिनिधियों में दहशत का माहौल है.

ये भी पढ़ें :-Chhattisgarh News: अम्बिकापुर में विकास का अंतिम संस्कार! एम्स को लेकर मचा बवाल, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कराया मुंडन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget