एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Naxal Attacks: नारायणपुर में नक्सलियों ने खड़ी ट्रक में लगाई आग, ड्राइवर्स को दी जान से मारने की धमकी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने आयरन ओर लोड कर निकली एक ट्रक को डीजल टैंक फोड़कर आग लगा दी. बता दें कि निकों कंपनी के आमदई खदान को बंद करने और ट्रक चालकों को काम पर न लौटने की चेतावनी भी दी है.

Naxal Attacks In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (Narayanpur) जिले में पिछले 20 दिनों से नक्सलियों ने (Naxalites) जमकर उत्पात मचा रखा है, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सागर साहू (Sagar Sahu) की घर में घुसकर हत्या करने के बाद से लगातार नक्सली इस जिले में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं. मंगलवार को भी नक्सलियों ने आमदई खदान से आयरन ओर (Iron Ore) लोड कर निकली एक ट्रक को बड़गांव के पास डीजल टैंक फोड़कर आग लगा दी, जिससे ट्रक धुंधू करके जलने लगी.

गनीमत रही की इस हादसे के वक्त मौके पर ट्रक चालक और कंडक्टर मौजूद नहीं थे. ट्रक में कुछ खराबी की वजह से दोनों गाड़ी को वहीं छोड़कर छोटे डोंगर की ओर निकले थे, जिसके बाद साधारण वेशभूषा में पहुंचे 10 से 12 नक्सलियों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया.

ट्रक चालकों में दहशत का माहौल
दरअसल एक दिन पहले ही नक्सलियों ने छोटे डोंगर इलाके में बैनर लटकाकर और पर्चे फेंककर निक्को जायसवाल की कंपनी के आमदई खदान में आयरन ओर का परिवहन कर रहे ट्रक चालकों को काम बंद करने की चेतावनी दी थी और दोबारा काम पर लौटने से जान से मारने की धमकी दी थी. इस धमकी के एक दिन बाद ही मंगलवार को मुख्य मार्ग में नक्सलियों ने इस आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया, जिससे ट्रक चालकों में दहशत का माहौल है.


Chhattisgarh Naxal Attacks: नारायणपुर में नक्सलियों ने खड़ी ट्रक में लगाई आग, ड्राइवर्स को दी जान से मारने की धमकी

निकों कंपनी के आमदई खदान को बंद करने की चेतावनी
नए साल का फरवरी माह नारायणपुर पुलिस के लिए काफी चैलेंजिंग भरा साबित हो रहा है, क्योंकि पिछले 20 दिनों में नक्सलियों ने बस्तर संभाग के नारायणपुर में ही सबसे ज्यादा तांडव मचाया है और एक जनप्रतिनिधि की हत्या करने के साथ ट्रक में आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया है. इसके अलावा दो और जनप्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी देने के साथ नारायणपुर से ओरछा मार्ग में बड़ी मात्रा में पर्चे फेंके हैं और बैनर भी टंगाया है.

साथ ही निकों कंपनी के आमदई खदान को बंद करने की चेतावनी भी दे दी है. इसके अलावा इस खदान से आयरन ओर का परिवहन कर रहे ट्रक चालकों को भी जान से मारने की धमकी दी है.

आयरन ओर का परिवहन करने से डर रहे लोग
नक्सलियों की धमकी के बाद ट्रक चालकों में भी दहशत का माहौल है और इस आगजनी की घटना के बाद कई ट्रक चालक डरे सहमे हुए हैं. वहीं ट्रक मालिकों में भी खदान में आयरन ओर का परिवहन का काम करने में डर बना हुआ है. नक्सली किसी भी वक्त अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और लगातार इस इलाके में सक्रियता बढ़ा रहे हैं. हालांकि नारायणपुर एसपी पुष्पेंद्र शर्मा का कहना है कि नक्सली जान बूझकर लोगों में दहशत का माहौल बना रहे हैं और इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देगी.


Chhattisgarh Naxal Attacks: नारायणपुर में नक्सलियों ने खड़ी ट्रक में लगाई आग, ड्राइवर्स को दी जान से मारने की धमकी

एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाएगी पुलिस
एसपी ने कहा कि जिले में किसी भी तरह सुरक्षा का अभाव नहीं है. सादे वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों के ट्रक में आगजनी की घटना को अंजाम देने की जानकारी मिली है. पुलिस इस घटना की पूरी जांच कर रही है. साथ ही ट्रक चालकों को भी सुनसान जगहों में ट्रक खड़ा नहीं करने और उन्हें भी सुरक्षित जगह में ही रहने की सलाह दी है. एसपी ने कहा कि नक्सलियों से निपटने जल्द ही एंटी नक्सल ऑपरेशन का प्लान किया जा रहा है, जिससे जरूर नक्सली इस इलाके में बैकफुट पर होंगे. फिलहाल नक्सल मोर्चे पर तैनात अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ DRG के जवानों को भी गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए है.

ये भी पढ़ें: Surguja News: कमाल का है सरगुजा की महिलाओं का ये बिजनेस आइडिया, कमाई जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget