एक्सप्लोरर

Narayanpur News: नारायणपुर में हुई नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, अधिकारियों ने कहा- मारे गए कई नक्सली

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान घटनास्थल पर खून के धब्बे देखे गए. अधिकारियों ने कहा कि कई नक्सली मारे गए हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को देर शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस के अफसरों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है. हालांकि पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली अपने साथियों के शवों और घायलों को लेकर भाग निकलने में कामयाब हो गए. वहीं पुलिस ने इलाके में सर्चिंग अभियान चला रखा है.

घटनास्थल पर देखे गए खून के धब्बे
पुलिस के अधिकारियों ने दावा किया है कि घटनास्थल पर खून के धब्बे देखे गए हैं. ऐसे में इस मुठभेड़ में कई नक्सली भी मारे गए हैं. फिलहाल रविवार सुबह से एक बार फिर घटनास्थल में सर्चिंग ऑपरेशन चलाने की बात पुलिस के आला अधिकारियों ने कही है. बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर जिले से DRG जवानो की टीम बंडापाल किसकोढ़ो, देवगांव ,हुचारी की ओर गश्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी. तभी देवगांव जंगल के पहाड़ में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों और DRG के जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. ये मुठभेड़ करीब डेढ़ घंटे तक चली, लेकिन पहाड़ी का फायदा उठाकर नक्सली मौके से भाग निकल गए ,जिसके बाद पुलिस पार्टी ने घटनास्थल में सर्च अभियान भी चलाया और इस दौरान नक्सलियों के टेंट से दैनिक सामान भी बरामद किए.

Sukma News: नए साल पर नक्सलवाद के खिलाफ छिड़ेगी निर्णायक जंग, मोस्ट वॉन्टेड नक्सलियों की लिस्ट तैयार

क्या कहा आईजी ने?
इसके अलावा नक्सली साहित्य और कुछ दस्तावेज भी जवानों के हाथ लगे हैं. आईजी ने बताया कि जवानों के मुताबिक बड़ी मात्रा में खून के धब्बे घटनास्थल में देखे गए हैं. ऐसे में नक्सलियों को इस मुठभेड़ में भारी नुकसान होने का दावा आईजी ने किया है. उन्होंने कहा कि रविवार सुबह से एक बार फिर मौके पर जवानों को भेजकर सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा. आईजी ने बताया कि लगातार माड़ इलाक़ो में पहुंच रही पुलिस की टीम से नक्सली बौखलाए हुए हैं और अपने आप को बचाने के लिए पुलिस पार्टी पर हमला कर रहे हैं, लेकिन जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों पर जवान भारी पड़ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget