एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सभी स्कूलों में बनेंगे आदर्श शौचालय, राज्य में चलेगा "टेबलेट से पहले टॉयलेट अभियान"

राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक ग्राम पंचायतों के एक-एक स्कूल में आदर्श शौचालय का निर्माण किया जाएगा.

Durg News:  छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक ग्राम पंचायतों के एक-एक स्कूल में आदर्श शौचालय (Toilet) का निर्माण किया जाएगा. इन शौचालयों में कम लागत में अच्छी गुणवत्ता का निर्माण कार्य प्राथमिकता (Priority) के आधार पर किए जाएंगे. शौचालयों में रनिंग वाटर, ड्रेनेज व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी. साथ ही इनकी नियमित साफ-सफाई और रख-रखाव के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे.

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता की गई बैठक में लिया गया फैसला
मुख्य सचिव आमितभ जैन ने आगामी शिक्षा सत्र में "टेबलेट के पहले टॉयलेट अभियान"  को मूर्त रूप देने के निर्देश दिए है. इन शौचालयों का निर्माण विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के समन्वय से किया जाएगा.  मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) योजना के अंतर्गत प्रयुक्त होने वाली खाद्य सामग्री सहित अन्य सामग्रियों की खरीदी गौठानों में संचालित ग्रामीण आजीविका केन्द्र से किए जाने के निर्देश दिए हैं.

मध्यान्ह भोजन की आपूर्ति ग्रामीण आजीविका केन्द्रों से होगी
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मध्यान्ह भोजन के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने वाली सामग्री और बाजार से खरीदी जाने वाली सामग्री की सूची बनाकर इस पर अमल करने कहा है. मध्यान्ह भोजन में लगने वाली सभी सामग्रियों की आपूर्ति ग्रामीण आजीविका केन्द्रों के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा कार्यकारिणी समिति और प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय मानिटरिंग सह संचालन समिति की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.

इतनी राशि का अनुमोदन के प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा
बैठक में शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए समग्र शिक्षा के तहत 3456.98 करोड़ रूपए की वार्षिक कार्ययोजना और मध्यान्ह भोजन योजना के लिए कुल 696.18 करोड़ रूपए की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया. अनुमोदन के पश्चात यह प्रस्ताव भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे. बैठक में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी धनंजय देवांगन, संचालक लोक शिक्षण सुनील जैन सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें:

Liquor Ban: शराबबंदी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, बीजेपी ने कहा- 'आदिवासी समाज के लोग दारू पीकर पड़े रहें, ये कांग्रेस की नीति'

Durg Murder Case: कार जलाने का बदला लेने के लिए शख्स की हत्या कर लाश को जलाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget