एक्सप्लोरर

Durg Murder Case: कार जलाने का बदला लेने के लिए शख्स की हत्या कर लाश को जलाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Murder Case: दुर्ग में कार जलाने का बदला लेने के लिए आदमी को जला दिया गया. पुलिस ने 4 महीने बाद हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. मृतक के कपड़े, चप्पल, कलाई में बंधे धागा से बेटी ने शव की पुष्टि की थी.

Durg Murder Case: दुर्ग पुलिस ने 4 माह पूर्व हुए अंधे हत्याकांड गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक अन्य फरार आरोपी को भी बिहार से गिरफ्तार कर दुर्ग लाया जा रहा है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक कार और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया है. 1 नवंबर 2021 को अमलीडीह गांव में खेत से जला हुआ शव बरामद किया गया था.

पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सभी थानों को सूचित किया. इस दौरान पुरानी भिलाई में शेख मेहरुद्दीन उर्फ टुनटुन नामक व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज की गई थी. पुलिस ने शव की पहचान के लिए परिजनों को बुलाया. मृतक के कपड़े, चप्पल, कलाई में बंधे धागा से बेटी ने शव की पुष्टि की. हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई.

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस पहुंची कातिल तक

तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ समय पहले मोहम्मद अशरफ और मृतक के बीच मारपीट हुई थी. मृतक ने मो अशरफ के घर के बाहर खड़ी कार को जला दिया था. मो अशरफ ने घटना की भिलाई 3 थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसकी जानाकरी लगते ही अमलेश्वर पुलिस ने मो अशरफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में मो अशरफ ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया. आरोपी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. बयान के आधार पर पुलिस ने संदीप पाटिल उर्फ शेट्टी और संदीप चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है. संदीप को बिहार से गिरफ्तार कर दुर्ग लाया जा रहा है. कार जलाने की घटना के दिन मो अशरफ ने मृतक को जलाने की धमकी दी थी. 31 दिसंबर 2021 को तीनों आरोपी भिलाई 3 रेलवे पटरी के पास बैठकर शराब पी रहे थे. उसी दौरान मेहरूद्दीन उर्फ टुनटुन जा रहा था.

कार जलाने का बदला लेने के लिए वारदात

तीनों ने मिलकर टुनटुन को पकड़ा लिया और गर्दन को गमछा से दबाकर हत्या कर दी. आरोपियों ने हत्या के बाद शव को कार की डिक्की में डालकर अमलीडीह के पास सुनसान खेत में पेट्रोल डालकर जला दिया था. दुर्ग एसएसपी बीएन मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक और आरोपी के बीच आपसी रंजिश थी. आरोपी ने जान से मारने का ठान लिया था. घटना के दिन मृतक घर जा रहा था. उसी दौरान आरोपी मो अशरफ की नजर पड़ी और तीनों ने मिलकर हत्या कर दी. शव को अमलीडीह के पास जलाकर फरार हो गए थे. पुलिस ने आपसी रंजिश की जानाकरी लगने पर मो अशरफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी ने हत्याकांड को दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में इस्तेमाल कार और एक्टिवा बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड में पेश किया गया.

Deep Sidhu Accident: कौन थे दीप सिद्धू? पंजाब में काफी तगड़ी थी फैन फॉलोइंग

Punjab Election: अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में व्यापारियों को किया संबोधित, किया ये वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget