एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के इस जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, निजी एंबुलेंस की सेवा लेने को लोग मजबूर

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कोटाडोल में संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होने से लोगों में रोष है. महतारी एक्सप्रेस की सुविधा भी रात में बंद रहती है.

Chhattisgarh News: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) के कोटाडोल में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्वास्थ्य केन्द्र से आपात स्थिति में संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाती है. तीमारदार खुद के खर्चे पर निजी एंबुलेंस से मरीजों और घायलों को अस्पताल ले जाने को मजबूर हैं.

सरकार दावा करती है कि संजीवनी एक्सप्रेस की सेवा 108 कॉल करने पर उपलब्ध होती है. लेकिन कोटाडोल क्षेत्र के लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है. आपात स्थिति में जनकपुर से 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को बुलाना पड़ता है.

कोटाडोल में नहीं है संजीवनी एम्बुलेंस

मुर्किल, कमर्जी, बड़गांवकला एवं बड़गांव खुर्द केसौड़ा तक पहुंचने में एम्बुलेंस को करीब 65 से 70 किमी की दूरी तय करना पड़ता है. इसलिए लोग आपात स्थिति में खुद के खर्चे से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने को विवश हैं. लोगों की परेशानी पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि का ध्यान अब तक नहीं गया है.

लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है. कोटाडोल के स्वास्थ्य केन्द्र में महतारी एक्सप्रेस वाहन मौजूद है. टोल फ्री नंबर 102 डायल कर सुविधा प्राप्त की जा सकती है. लेकिन कोटाडोल स्वास्थ्य केन्द्र को मिली एक्सप्रेस वाहन की सुविधा केवल दिन में मिलती है.

स्वास्थ्य विभाग की कब टूटेगी नींद?

महतारी एक्सप्रेस की सुविधा रात में बंद रहती है. रात में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर निजी वाहन से अस्पताल ले जाना पड़ता है. लोगों की परेशानी पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं. कोरिया के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मार्च महीने में एमसीबी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की जानकारी दे दी है.

एमसीबी जिले का गठन हुए डेढ़ साल से अधिक का समय बीत गया है. इसके बावजूद मरीजों को रेफर किए जाने की स्थिति में जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर से जाना पड़ता है. आए दिन मनेन्द्रगढ़ के अस्पतालों से मरीजों और घायलों को जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर रेफर किया जा रहा है. 

Bastar News: चुनाव से पहले नक्सलियों की तोड़ी कमर, तीन महीने में 50 नक्सली ढेर, 200 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget