एक्सप्लोरर

Mahadev Betting App: महादेव ऐप मामले में गिरफ्तार पुलिसकर्मी बर्खास्त, दुर्ग एसपी ने जारी किया आदेश

Mahadev APP Scam: ईडी ने पूर्व में बताया था कि सट्टेबाजी ऐप से कमाए गये कथित अवैध धन का इस्तेमाल राज्य में राजनेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत देने के लिए किया गया था.

Mahadev APP Case: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में करोड़ों रुपये के महादेव सट्टेबाजी ऐप (Mahadev APP) धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी के बाद निलंबित राज्य पुलिस के एक सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, सट्टेबाजी ऐप के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) द्वारा की जा रही धन शोधन जांच के बीच सुपेला थाने के सिपाही भीम सिंह यादव को गुरुवार को बर्खास्त कर दिया गया.

भीम सिंह यादव को ईडी कर चुकी है गिरफ्तार
वहीं आरोपित के भाई अर्जुन सिंह यादव की बर्खास्तगी बुधवार को की गई थी. अर्जुन सिंह अभी फरार चल रहा है. अर्जुन सिंह महादेव सट्टा एप मामले में सहयोगी के रूप में शामिल था. प्रवर्तन निदेशालय रायपुर ने मनी लाड्रिंग के मामले में सुपेला थाने में पदस्थ सिपाही  भीम सिंह यादव की गिरफ्तारी की है. उल्लेखनीय है कि पैसों को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने वाले 'कैश कूरियर' असीम दास और यादव को केंद्रीय एजेंसी ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले तीन नवंबर, 2023 को गिरफ्तार किया था.

कही गई है 500 करोड़ रुपये की घोटाले की बात
ईडी ने पूर्व में बताया था कि सट्टेबाजी ऐप से कमाए गये कथित अवैध धन का इस्तेमाल राज्य में राजनेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत देने के लिए किया गया था. गौरतलब है कि महादेव बेटिंग ऐप घोटला पिछले कुछ महीनों से टीवी से लेकर अखबारों तक की सुर्खियों में गाहे बगाहे आ ही जाता है. उस गैरकानूनी सट्टेबाजी ऐप के जरिए 5000 करोड़ रुपये घोटाले की बात कही गई है. इस ऑनलाइन गेमिंग ऐप के प्रमोटर्स का नाम सौरभ चंद्राकर रवि उप्पल है.

ये भी पढ़ें-Chhattisgarh Budget 2024 Live: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया छत्तीसगढ़ का बजट, जानें- विष्णुदेव साय सरकार की बड़ी घोषणाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget