एक्सप्लोरर

Durg News: डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी के दर्शन को लगी भीड़, रूट मैप जारी, प्रशासन ने पदयात्रियों से की ये खास अपील

Chhattisgarh News: दुर्ग पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा डोगरगढ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रूट तैयार किया गया है.

Maa Bamleshwari Temple Durg: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में स्थित सुप्रसिद्ध मां बमलेश्वरी की मंदिर के दर्शन करने के लिए लाखों की तादाद में भक्त चैत्र नवरात्रि पर्व पर पहुंच रहे हैं. इतना ही नहीं दूर-दूर से मां बमलेश्वरी के दर्शन करने के लिए भक्त पदयात्रा करते हुए बमलेश्वरी मंदिर पहुंच रहे हैं. इन पद यात्रियों के सुविधाओं को मध्य नजर रखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सड़कों पर व्यवस्था की गई है और रूट मैप तैयार किया गया है. और कुछ गाइडलाइन भी जारी की गई है.

लाखों की संख्या में हर साल पहुंचते हैं भक्त

हर साल नवरात्रि पर मां बमलेश्वरी के दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से डोंगरगढ़ पहुंचते हैं. राज्य भर से अलग-अलग इलाकों से भक्त पैदल यात्रा करते हुए मां बमलेश्वरी के मंदिर भी पहुंचते हैं. इस बार भी भक्तों को पैदल चलने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन की तरफ रूट तय करके वहां रोशनी व अन्य व्यवस्थाएं की गई है.


Durg News: डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी के दर्शन को लगी भीड़, रूट मैप जारी, प्रशासन ने पदयात्रियों से की ये खास अपील

दुर्ग जिला प्रशासन पद यात्रियों के लिए रूट मैप जारी किया

दुर्ग पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के निर्देश के बाद यातायात पुलिस द्वारा डोगरगढ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रूट तैयार किया गया है. रायपुर की ओर से आने वाले पदयात्रियों के लिये कुम्हारी, चरोदा, डबरापारा से खुर्सीपर रेल्वे फाटक होते, सेक्टर की ओर से मुर्गा चौक, ग्लोब चौक, सेक्टर 09 चौक, एम. डी बांग्ला चौक, जेल तिराहा होते महाराजा चौक, पुलगांव से अंजोरा होते राजनांदगाव जा सकेंगे और दुर्ग भिलाई के पदयात्री वाय सेफ ब्रिज होते हुए मालवीनगर, पटेल चौक से पुलगांव होते हुए अंजोरा से राजनांदगाव  तक पहुंच सकेंगे.


Durg News: डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी के दर्शन को लगी भीड़, रूट मैप जारी, प्रशासन ने पदयात्रियों से की ये खास अपील

दुर्ग पुलिस ने दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों से अपील

पदयात्री अपने पीठ पर या बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चलें एवं रिफ्लेक्टिव कपड़ें पहनें. डार्क कलर का कपड़ा न पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें. सड़क के एकदम किनारे बांयी ओर चलें, वाहन चलने वाले सड़क पर ना चलें ताकि दुर्घटना से बच सकें. देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें. प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चलें. पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करें अन्यथा एक गंभीर दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. पदयात्रा मार्ग पर बांयी ओर वाहन चल रहे होंगे अतः सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें.

दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालकों से अपील 

देर रात यात्रा करने के बचें. अधूरे नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलायें. वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें. शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलायें. सड़क पर वाहन पार्क ना करें. रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें. पदयात्री थके होने के कारण कई बार असुरक्षित हो जाते हैं अतः आप सतर्कतापूर्वक वाहन चलायें और दुर्घटना से बचें.

इसे भी पढ़ें:

Kawardha Road Accident: कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा, 25 फीट गहरी खाई में गिरने से कई घायल, 9 लोग गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget