एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बस्तर में BJP ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, किरण सिंह देव ने जगदलपुर में किया कार्यालय का उद्घाटन

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि लगातार तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए पार्टी नई चुनावी रणनीति  तैयार कर रही है.

Chhattisgarh: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बस्तर (Bastar) में आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की तैयारियां शुरू कर दी हैं. लोकसभा चुनाव में अब कुछ महीने शेष रह गए हैं. ऐसे में बीजेपी ने चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए जगदलपुर (Jagdalpur) में लोकसभा कार्यालय खोल दिया है. गुरुवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव (Kiran Singh Deo) ने जगदलपुर में पार्टी के लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप, बीजेपी जिला अध्यक्ष, पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आम चुनाव को देखते हुए प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी कार्यालय खोले जा रहे हैं. लोकसभाओं को क्लस्टर में बांटा गया है. साथ ही हर क्षेत्र में प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक की भी नियुक्ति की जा रही है. उन्होंने कहा कि बस्तर लोकसभा सीट के साथ प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने इस कार्यालय को खोला जा रहा है.

किरण सिंह देव ने और क्या कहा?
उन्होंने कहा "यहां आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नई रणनीति तैयार करने के साथ-साथ पदाधिकारियों द्वारा समय समय पर कार्यकर्ताओं की चुनाव संबंधी बैठक ली जाएगी. जिस तरह से विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत लाकर जीत हासिल की है, उसी तरह पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. खासकर बस्तर लोकसभा सीट पर चुनाव में कांग्रेस का सफाया करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया जा रहा है, जिससे आने वाले चुनाव में बीजेपी को फायदा मिलेगा."

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए पार्टी नई चुनावी रणनीति  तैयार कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता अभी से चुनावी समर के काम में जुटेगा. इसके अलावा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचने की भी जानकारी लेंगे. इसके अलावा बीजेपी कार्यकर्ता आने वाले समय में घर-घर में जनसंपर्क अभियान चलाने के साथ ही बूथ स्तर पर चुनावी तैयारी शुरू करेंगे. किरण सिंह देव ने कहा कि पिछले पांच बार से बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी ही चुनाव जीत रही है.

किरण सिंह देव ने बजट पर दी प्रतिक्रिया
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हालांकि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जरूर बीजेपी को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार जीत हासिल करने के लिए बीजेपी की तैयारी पूरी है. पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता बस्तर लोकसभा सीट में जीत हासिल करने और केंद्र में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा रहा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने गुरुवार को पेश हुए केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

किरण सिंह देव ने कहा कि विकास की दृष्टि से ये बजट बेहद महत्वपूर्ण है. वहीं इस दौरान उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के बजट पर दिए गए बयान को लेकर उन पर पलटवार भी किया. उन्होंने कहा कि दीपक बैज विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. विपक्ष हर मुद्दे पर रोता रहता है, लेकिन मोदी सरकार की अगुवाई में देश विकास की राह में अग्रसर है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में युवक की मौत, DRG जवान का भाई था मृतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

वीडियोज

Murshidabad Babri Masjid: मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद को लेकर छिड़ा पोस्टर वॉर | VHP
PM Modi In Malaysia: मलेशिया से प्रधानमंत्री मोदी की आतंकवादियों की चेतावनी | Anwar Ibrahim
Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले में ऐसी लापरवाही देख डर जाएंगे...ABP ने किया एक्सपोज !
Mumbai Fire News: सायन में फूड प्वाइंट में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी | Breaking | ABP News
India–US Trade Deal: $500 billion Imports से Energy Security को मिलेगा नया Push | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Embed widget