एक्सप्लोरर

Koriya News: कोरिया के रमदहा वाटरफॉल में डूबने से 6 लोगों की मौत, नहाने गए थे सात पर्यटक

Ramdaha waterfall: कोरिया के रमदहा वाटरफॉल में पिकनिक मनाने गए 6 लोगों की डूबने से मौत हो गई. एसडीआरएफ और गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित रमदहा वाटरफॉल में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई है. मध्य प्रदेश के सिंगरौली से रविवार को यहां 3 लोगों का परिवार पिकनिक मनाने के लिए आया हुआ था.  उनमें से 7 लोग नहाने के दौरान वाटरफॉल के पानी में डूब गए थे. कल शाम तक 3 लोगों के शव बरामद किए गए थे. वहीं सोमवार सुबह बाकी 3 लोगों के शव एसडीआरएफ़ और होमगार्ड के गोताखोरों में बरामद किया है.  वाटरफॉल में डूबे 7 लोगों में से एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. घटना कोटाडोल थानाक्षेत्र की है. 

दरअसल, रविवार को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न इलाके से 3 परिवारों के 14-15 लोग कोरिया के भरतपुर ब्लॉक स्थित रमदहा वाटरफॉल में पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे. इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे 7 लोग वाटरफॉल में नहाने के लिए उतरे, लेकिन जलस्तर बढ़ा होने के कारण सातों पानी में डूब गए. आसपास मौजूद लोगों ने रविवार को ही तीन शव और एक युवती को जीवित बाहर निकाला. घटना की जानकारी कोटाडोल पुलिस को दी गई.  जिसके बाद एसडीआरफ़ और जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से होमगार्ड के जवानों को बुलाया गया.  जिन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पानी में डूबे 3 अन्य लोगों की तलाश की.  लेकिन रविवार शाम तक कोई सफलता नहीं मिली. 

आज सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. गोताखोर सुबह से ही लापता लोगों की तलाश कर रहे थे. इस बीच सुबह 11 बजे एक युवक का शव बरामद हुआ.  इसके बाद धीरे धीरे दो और लोगों का शव मिला. बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद भरतपुर-सोनहत से विधायक गुलाब कमरों भी मौके पर पहुंचे रहे.  इसके अलावा कलेक्टर कुलदीप शर्मा सहित प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही.  रविवार को मध्यप्रदेश से सिंगरौली जिले की पुलिस भी पहुंची थी. 

इस दुखद घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है.  इसके साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संवेदना प्रकट की है और पीड़ित परिवार के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है.  बता दें कि, रमदहा वाटरफॉल के नजदीक जाने पर मनाही है.  वहीं वाटरफॉल पर नहाना पूर्णत प्रतिबंधित है.  इसके लिए प्रशासन की ओर से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है.  वाटरफॉल के आसपास को डेंजर जोन भी घोषित किया गया है.  इसके बावजूद लोग मस्ती के चक्कर में वाटरफॉल के नजदीक फोटो सेशन और नहाते हैं.  जिससे हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है. 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि दुखद घटना हुई है.  वाटरफॉल में कुल 7 लोग डूबे थे. सभी सिंगरौली जिले के निवासी थे.  उसमें से 4 लोगों को कल निकाल लिया गया था.  जिसमें एक सुरक्षित है.  उसके अतिरिक्त तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी.  शेष तीन लोग पानी में डूबे हुए थे, आज सुबह बचाव दल और गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और शेष बचे हुए तीन लोगों का शव बरामद किया. 

इसे भी पढ़ें:

Koriya News: मातम में तब्दील हुई पिकनिक की खुशी, रमदहा वाटरफॉल में तीन लोगों की डूबने से हुई मौत

Bastar News: बस्तर की आदिवासी छात्रा ने रचा इतिहास, अंडर-17 में मार्शल आर्ट में जीता सिल्वर मेडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal
UP News: 'बाबरी' का बवाल...यूपी टू पश्चिम बंगाल | CM Yogi | UP Politics
US-India Trade Deal के बाद घटेगा Russian Oil Import | Paisa Live
Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget