एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कोरबा निगम कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

Korba Fire Accident: इस आग से काफी नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है. आग लगने के बाद जान बचाने के लिए पहली मंजिल की खिड़कियों से कर्मचारियों ने छलांग लगा दी.

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में एक बड़ी भीषण आग की घटना हुई है. एक कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई है. इस भीषण आग में तीन लोगों की मौत भी हो गई है. इसमें एक महिला शामिल है. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला. लोगों ने फ़र्स्ट फ्लोर से कूदकर अपनी जान बचाई. इस आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में लिया है. दमकल की एक दर्जन गाड़ियों के जरिये दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

आगजनी में हुई 3 लोगों की मौत

बता दें कि कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित निगम की कमर्शियल शॉपिंग कॉम्पलेक्स में दोपहर भीषण आग लग गयी थी. घटना की जानकारी के बाद कोरबा कलेक्टर संजीव झा और एसपी यू. उदय किरण मौके पर पहुंच गये थे. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में बुरी तरह से धुंए की चपेट में आकर झूलसे तीन लोगों की मौत हो गयी.

लोगों ने फर्स्ट फ्लोर से कूद कर अपनी जान बचाई

दरअसल पूरी घटना कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में निगम का शॉपिंग कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स है. उस कॉम्प्लेक्स में जब लोग खरीदारी और कर्मचारी काम कर रहे थे. तभी अचानक दोपहर में उस कॉम्प्लेक्स  में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. किसी तरह लोगों ने फर्स्ट फ्लोर के खिड़की को तोड़कर और वहां से कूदकर अपनी जान बचाई. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

कई दुकानें आग की चपेट में आई

आग इतनी भीषण थी कि धुंएं का गुब्बार दूर-दूर तक देखा जा रहा था.  इस आग ने कॉम्प्लेक्स के कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक, बैंक, कपड़े सहित दर्जनभर दुकान आग की चपेट में आ गए. आग इतनी तेजी से फैला कि पूरा कॉम्प्लेक्स धुंएं में सराबोर हो गया. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर गेट की दर्जन भर से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काबू पाने कोशिश में लगी हैं. वहीं कोरबा के कलेक्टर और एसपी भी मौके पर तैनात हैं.

सुरक्षा मापदंडों की खुली पोल

फिलहाल आग कैसे लगी इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है. लेकिन आशंका जताई जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी. इस आगजनी में कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आशंका जताई जा रही है कि इस आग में करोड़ों का नुकसान हुआ है. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी तरह की अधिकारिक बयान नहीं आया है. इस आग ने एक बार फिर बड़े कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा मापदंडों की पोल खोल कर रख दी है.

Chhattisgarh: रायगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज से टकराई तेज रफ्तार बस, हादसे में 26 यात्री घायल, दो की हालत नाजुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget