एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: कोरबा के 36 इंच के मयंक ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, अजब है इस लिटिल मोटिवेटर की कहानी

Korba News: कोरबा के मयंक हैं तो सिर्फ 36 इंच के लेकिन उनकी काबिलियत का लोहा अच्छे-अच्छे सूरमा मानते हैं.

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba) जिले को ऊर्जाधानी यूं ही नहीं कहते. कोयले की ऊर्जा से घरों में रोशनी होती है लेकिन एक 36 इंच के लड़के ने तो अपनी ऊर्जा से देशभर में नाम रोशन किया है. हाल ही में इन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है. दरअसल 36 इंच के मयंक ने 6 मिनट 28 सेकेंड तक घोड़े की मुद्रा में खड़े होकर हैदराबाद के युवा के रिकार्ड को ब्रेक किया है.

छोटे कद के मयंक का टैलेंट है बहुत बड़ा

रिकॉर्ड बनाने वाले मयंक विश्वकर्मा 35 साल के है. उनका वजन केवल 7 से 10 किलो ही है और हाइट 35- 36 इंच. मयंक का कद तो छोटा है लेकिन उनका टैलेंट बहुत बड़ा है. यूं कहिए कि वे मल्टी टैलेंटेड हैं. मयंक हर काम में हाथ आजमाते है.सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग मोटिवेशनल स्पीकर इन सभी पर उनकी अच्छी पकड़ है.


Chhattisgarh News: कोरबा के 36 इंच के मयंक ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, अजब है इस लिटिल मोटिवेटर की कहानी

घोड़े की मुद्रा सबसे ज्यादा समय तक खड़े होने का रिकार्ड

मयंक विश्वकर्मा अपने रिकॉर्ड को लेकर एबीपी न्यूज को बताया कि, “मुझे समाज में अपनी अलग पहचान बनानी थी. मैं वो हर काम करना चाहता हूं जो एक सामान्य इंसान करता है. इसी लिए मैने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया है.इसके लिए कई महीने तक रोजाना अभ्यास किया शुरुआत में तो केवल 10 सेकेंड में ही थक जाता था. लेकिन मेहनत रंग लाई और.घोड़े की मुद्रा में सबसे ज्यादा समय तक खड़े रहने का रिकार्ड मेरे नाम पर दर्ज हुआ.”

लिटिल मोटिवेटर बने मयंक विश्वकर्मा

मयंक विश्वकर्मा बताते है कि समाज से लड़ने की नहीं खुद को काबिल बनाने की जरूरत है. हर काबिल इंसान को समाज में सम्मान मिलता है. लोगों के कहने पर अब मैं ऑनलाइन मोटिवेशन स्पीच देता हूं. इससे सुनने के लिए छत्तीसगढ़ के अलावा देश कई राज्य के युवा आते है. गौरतलब है कि इस कारण ही मयंक विश्वकर्मा को सोशल मीडिया में लिटिल मोटीवेटर के रूप में पहचान मिली है.


Chhattisgarh News: कोरबा के 36 इंच के मयंक ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, अजब है इस लिटिल मोटिवेटर की कहानी

मयंक को शरीर का ग्रोथ रोकने वाली बीमारी है

मयंक एक दुर्लभ बीमारी हाइपोपिट्यूटेरिज्म से जूझ रहे है.इससे पिट्यूटरी ग्रंथि पर्याप्त मात्रा में हार्मोन का उत्पादन करने में असमर्थ है. पिट्यूटरी हार्मोन उम्र बढ़ने के साथ शरीर के ग्रोथ को रोकता है. इससे शरीर का ग्रोथ लगभग रुक जाता है. मयंक ने बताया कि जन्म के समय सामान्य बच्चो की तरह थे. लेकिन 3 महीने की उम्र में उन्हें एक बार निमोनिया हुआ. दवाई के ओवरडोज से हालत बिगड़ गई.पिता एनटीपीसी में काम करते थे तो इलाज के लिए भिलाई लेकर गए वहां डॉक्टरों ने बताया कि इनके ग्रोथ हार्मोन में समस्या है. इसके बाद दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया. स्वीडन से ग्रोथ हार्मोन को ठीक करने के लिए इंजेशकन भी मंगाया गया था.


Chhattisgarh News: कोरबा के 36 इंच के मयंक ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, अजब है इस लिटिल मोटिवेटर की कहानी

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करते है मयंक

मयंक शुरुआत में बोल भी नहीं पाते थे. घर वाले स्कूल इसलिए नहीं भेजते थे क्योंकि उन्हें डर था कि स्कूल के दूसरे बच्चे उन्हें परेशान करेंगे. लेकिन स्कूल में अच्छा फ्रेंड सर्कल मिला शिक्षक भी बहुत अच्छे थे. जिससे मयंक ने बीए इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया और कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई भी पूरी की है. इसके बाद मयंक कई नौकरियां भी कर चुके है.अब मयंक नीति आयोग के एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के रायपुर विभाग में काम करते है और लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करते है.

ये भी पढ़ें

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget