एक्सप्लोरर

korba Murder Case: युवक ने नुकीले औजार से गोद कर प्रेमिका को मार डाला, फोन पर बात नहीं करने से था नाराज

Chhattisgarh Murder Case: कोरबा में एक युवक ने मामूली विवाद को लेकर प्रेमिका की बेरहमी से नुकीले हथियार से गोद कर हत्या कर दी. पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले (Korba District) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को नुकीले औजार से गोद-गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी है. इस हत्या के पीछे मामूली वजह बताई जा रही है. दरअसल मृतका नीलकुसुम आरोपी शाहबाज से मोबाइल पर बात नहीं करती थी, इससे आरोपी नाराज हो गया और प्रेमिका के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. 

हत्या का यह पूरा मामला कोरबा के पंप हाउस इलाके का है. जहां मृतक युवती नीलकुसुम का घर है. शनिवार की दोपहर वो घर में अकेली थी. इस दौरान प्रेमी शाहबाज उसके घर पहुंचा. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरु हो गया, जिसके बाद नाराज आरोपी शाहबाज ने किसी नुकीले औजार से नीलकुसुम के शरीर में गोदने लगा, जब नीलकुसुम दर्द से चिल्लाने लगी तो तकिया मुंह में दबा कर गोदने लगा. कुछ देर में नीलकुसुम की मौत हो गई तो शाहबाज अपना मोबाइल बंद कर वहां से फरार हो गया.

नुकीले औजार के लड़की की बॉडी पर मिले कई निशान
जब नीलकुसुम का भाई घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर में खून से लथपथ बहन की बॉडी पड़ी है. उसने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पेचकस जैसे नुकीले औजार से नीलकुसुम के बॉडी को गोदा गया है. मृतका के शरीर पर गले से लेकर पेट तक जख्म के गहरे निशान हैं.

प्रेमिका की हत्या करने गुजरात से आया था आरोपी 
घटना स्थल से पुलिस ने कई सामान बरामद किये हैं, इसी में एक पुरानी गुजरात से रायपुर की फ्लाइट टिकट भी है. पुलिस ने बताया कि संभव है आरोपी गुजरात से लौटने के बाद कोरबा में किसी होटल में ठहरा था और मौका पाकर लड़की के घर में घुस गया. पुलिस के मुताबिक प्रेमिका नीलकुसुम का संबंध एक आदिवासी परिवार से है, लेकिन उसके परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया है. 

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने गठित की 4 टीमें
इस मामले में कोरबा एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लड़की की दम घुटने से मौत हुई है. आरोपी की पहचान कर ली गई है. आरोपी को पकड़ने के लाए पुलिस की 4 टीम बनाई गई है. उन्होंने बताया कि आरोपी कोरबा का ही रहने वाला है. हालांकि आरोपी के गुजरात के अहमदाबाद में रहने की जानकारी मिली थी. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी कोरबा में बस में कंडेक्टरी का काम करता था. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नशा विरोधी 'निजात अभियान' का अमेरिकी IACP अवार्ड में चयन, पहले 30 बेस्ट अभियानों में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget