एक्सप्लोरर

Korba News: गिरफ्तारी से बचने के लिए कोरबा में पानी की टंकी पर चढ़ा आरोपी, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

कोरबा में पुलिस से बचने के लिए युवक का 4-5 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. लोगों ने युवक को नीचे उतरने के लिए काफी समझाया. घंटों समझाइश के बावजूद नीचे उतरने को राजी नहीं हुआ.

Korba News: कोरबा में पुलिस से बचने के लिए युवक का 4-5 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. पुलिस को मारपीट के मामले में युवक की तलाश थी. खबर लगने पर युवक घर से भागकर 300 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ कर तमाशा करने लगा. युवक के टंकी पर चढ़ने की खबर आग की तरह इलाके में फैल गई. लोगों ने युवक को नीचे उतरने के लिए काफी समझाया. घंटों समझाइश के बावजूद नीचे उतरने को राजी नहीं हुआ. लोगों को धमकाता रहा कि किसी ने पानी की टंकी पर चढ़ने की कोशिश की तो कूद जाएगा.

गिरफ्तारी से बचने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा आरोपी

आरोपी के पानी टंकी पर चढ़ने की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस की समझाइश के घंटों बाद युवक नीचे आया. तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली. नीचे उतरते ही युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मामला दर्री थाना क्षेत्र का है. आर्यन नामक युवक पर थाना में कुछ दिनों पहले मारपीट का मामला दर्ज किया था. आर्यन पर अन्य साथियों के साथ मिलकर एक युवक की बुरी तरह पीटाई का आरोप है. मारपीट के मामले में आर्यन फरार चल रहा था. पुलिस आरोपी आर्यन को ढूंढ रही थी. मुखबिर से पुलिस सूचना मिली कि आर्यन अपने घर पर है.

सूचना के आधार पर पुलिस पकड़ने घर पहुंची मगर नहीं मिला. आरोपी को पता चल चुका था कि पुलिस ढूंढ रही है. गिरफ्तारी से बचने के लिए दर्री इलाके स्थित एनटीपीसी कॉलोनी में बने 300 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया. पुलिस को आर्यन के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर मिली तो टीम हरकत में आई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को काफी समझाने की कोशिश की. युवक किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं था. लगातार धमकी दे रहा था कि किसी ने पानी की टंकी पर चढ़कर पकड़ने की कोशिश की नीचे कूद जाएगा. मौके पर देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा था. लोग काफी ज्यादा संख्या में टंकी के पास जमा हो गए.

Surguja News: आधा दर्जन घरों को ढहाने के बाद मैनपाट पहुंचा दल से बिछड़ा हाथी, इलाके में दहशत का माहौल

4-5 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने ली राहत

आर्यन के परिजन भी मौके पर चले आए. सभी लोग नीचे उतरने के लिए आवाज देने लगे. लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं था. इस दौरान मौजूद पुलिस को डर सता रहा था कि आर्यन ऊपर से नीचे ना कूद जाए. पुलिस ने स्पीकर के जरिए आवाज लगातार समझाइश दी. आश्वासन दिया कि नीचे आने पर गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. लगभग 4-5 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद युवक नीचे उतरा. तब जाकर पुलिस और लोगों ने राहत की सांस ली. आर्यन के नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया. अब मारपीट के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

Dhamtari News: सिंदूर नदी को पार कर रही ट्रक पानी में बही, ग्रामीणों ने बचाई ड्राइवर की जान, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget