एक्सप्लोरर

Karnataka Elections Results: 'बजरंगबली के गदा का कड़ा प्रहार, भ्रष्टाचारी BJP की हो रही हार...' कर्नाटक चुनावी नतीजों पर CM बघेल का बीजेपी पर निशाना

Bhupesh Baghel Reaction On Karnataka Elections: कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ी है. बीजेपी के पास कोई मुद्दा रहा नहीं है और वह कर्नाटक से निपट गई है.

Bhupesh Baghel Reaction On Karnataka Elections: कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया. रायपुर हेलीपैड में बिलासपुर रवाना होने से पहले सीएम ने कांग्रेसियों और पत्रकारों को मिठाई खिलाई. इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. कर्नाटक के परिणाम को भूपेश बघेल ने पीएम मोदी की हार बताया और साथ ही बजरंग बली के नाम पर हो रहे विवाद पर भी सीएम ने जवाब दिया है. 

दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को बिलासपुर रवाना होने से पहले रायपुर में हेलीपैड में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक के रिजल्ट में उम्मीद के अनुकूल आया है. मोदी जी ने खुद को सामने रखकर वोट मांगा था,ये हार मोदी की हार है. बीजेपी ये पहले से जान चुकी थी, इसी कारण मीडिया में फोटो मोदी जी की जगह जेपी नड्डा जी का लगाई गई. उसे समय समझ आ गया था और बीजेपी अपनी हार स्वीकार कर चुकी थी.

हिमाचल के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार 
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी को पदयात्रा में ही समझ आ गया था कि बीजेपी के महंगाई बेरोजगारी और 40 प्रतिशत के कमीशन से लोग परेशान हो चुके है. कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ी है. इसके बाद छत्तीसगढ़ में चुनाव होने वाला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके(बीजेपी) पास कोई मुद्दा रहा नहीं है. उनके साथ किसान मजदूर और आदिवासी नहीं है. कोई वर्ग उनके साथ नहीं है. इस वजह से अनर्गल आरोप लगाकर छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे है. वो ईडी के भरोसे चुनाव नहीं लड़ सकते है. बजरंग का गदा भ्रष्टाचार के सिर पर पड़ेगा. बीजेपी की सरकार कर्नाटक से निपट गई है.

'बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार, भ्रष्टाचारी बीजेपी की हो रही हार'
मुख्यमंत्री ने कर्नाटक चुनाव के परिणाम पर ट्वीट करते हुए बजरंग बली पर हुए विवाद पर कहा कि बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार, भ्रष्टाचारी बीजेपी की हो रही हार.भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है.2024 में भारत जुड़ेगा, नफरत हारेगी.

बजरंग बली की जय के नारे के साथ बीजेपी पर हमला
इसके अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अनोखे अंदाज में जीत का जश्न मनाया है. मोहन मरकाम ने बजरंग बली की जय का नारा लगाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत है .देश की एकता और भाई चारा स्थापित करने के लिए.  राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4 हजार किलोमीटर पदयात्रा की है. लेकिन मोदी जी की सरकार वहां नफरत की राजनीति और संप्रदाय के नाम पर लोगों को बांटना चाहती थी. लेकिन बीजेपी के मंसूबे पूरे नहीं हुए. ये देश सभी धर्म सभी वर्गो का है. मल्लिकार्जुन खड़गे वहां के धरतीपुत्र है. बीजेपी के खिलाफ वोट करके वहां की जनता ने दिखा दिया और कांग्रेस को वोट दिया है. यह लोकतंत्र की जीत है और उससे बीजेपी को करारा झटका लगा है.'

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Politics: कांग्रेस ने ईडी पर लगाया सांठगांठ का आरोप, एसीबी से की शराब बनाने वाली कंपनियों की शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget