एक्सप्लोरर

Kalicharan Arrested: बीजेपी विधायक ने की कालीचरण को रिहा करने की मांग, कांग्रेस नेताओं ने दिया जवाब

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कालीचरण को रिलीज करने की मांग का समर्थन किया है. इससे पहले मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाया है.

Kalicharan Arrested: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयेजित धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने वाले कालीचरण की गिरफ्तारी को लेकर दो पार्टियों की लड़ाई धरातल पर दिखने लगी है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता आमने-सामने आ गए है और सियासत शुरू हो गई है. जिस कथित संत कालीचरण ने महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया, उसकी गिरफ्तारी पर सवाल उठ रहे हैं.
 
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कालीचरण को रिलीज करने की मांग का समर्थन किया है. इससे पहले मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाया है. दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी को गोडसे से जोड़ते हुए कई सवाल उठाए हैं. कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा का बयान इस बात को स्पष्ट करने के लिए पर्याप्त है कि पूरी बीजेपी महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे और महात्मा गांधी को गाली देने वाले के साथ खड़ी है.
 
सीएम भूपेश बघेल ने नरोत्तम मिश्रा से पूछे सवाल
 
वहीं सीएम भूपेश बघेल ने अपने बयान में कहा है कि नरोत्तम मिश्रा को ये बताना चाहिए कि महात्मा गांधी को गाली देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी से वो खुश है या दुखी हैं? आपको बता दें कि ट्विटर पर कालीचरण की गिरफ्तारी के बाद कालीचरण को रिलीज करने के लिए एक बड़ा कैंपेन चल रहा है. इसी के समर्थन में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ बीजेपी नेता और बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ऐसी कार्रवाई शासन का दुरुपयोग है. यह गांधी जी के सिद्धांतों के खिलाफ है.
 
26 दिसंबर को कालीचरण ने आपत्तिजनक टिप्पणी
 
दरअसल रायपुर में 25 और 26 दिसंबर को आयोजित धर्म संसद में देश भर के संत आए थे. इसमें शिरकत करने महाराष्ट्र से कालीचरण भी आए थे. उन्होंने 26 दिसंबर को धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने रायपुर पुलिस से शिकायत की थी और इसके बाद पुलिस ने कालीचरण को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है. इसी को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.
 
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget