एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रेप पीड़िता ने एसपी ऑफिस के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Kabirdham: कबीरधाम में एक महिला ने पुलिस पर बलात्कार के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की.

Kabirdham News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कबीरधाम (Kabirdham) जिले में एक महिला ने पुलिस पर बलात्कार के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि महिला जब खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश कर रही थी तब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में मौजूद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान महिला ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पहले एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया था और न्याय के लिए उसने कई अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. महिला ने कहा, ‘‘मैं खुद पेट्रोल लेकर आई थी और किसी ने ऐसा करने के लिए मुझे नहीं उकसाया है. मुझे न्याय नहीं मिल रहा है. जब मैं अपनी शिकायत लेकर टीआई (थाना प्रभारी) के पास जाती हूं, तो वे मुझे एसपी से मिलने के लिए कहते हैं. एसपी मुझे टिकरापारा थाना (रायपुर) भेज देते हैं. मैं तंग आ चुकी हूं, यदि मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं अपनी जान दे दूंगी.’’

एसपी अभिषेक पल्लव से की थी मुलाकात
महिला ने बताया कि उसने कबीरधाम जिले के एसपी अभिषेक पल्लव से मुलाकात की थी. महिला के मुताबिक, एसपी ने कहा कि उसकी शिकायत जिले के पांडातराई थाने में दर्ज की जाएगी. पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने एक वीडियो जारी कर बताया कि करीब दो वर्ष पहले पीड़िता ने जिले के पांडातराई थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कराया था. उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था और उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था.

पल्लव ने कहा, ‘‘पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है. एक अलग आवेदन में उसने (महिला ने) आरोप लगाया था कि रायपुर में आरोपी और उसके रिश्तेदारों/दोस्तों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था. चूंकि घटनास्थल रायपुर था, इसलिए उसे रायपुर भेज दिया गया, जहां मामले की जांच की जा रही है.’’ पल्लव ने कहा, ‘‘पुलिस के खिलाफ महिला के आरोप निराधार हैं.’’

Chhattisgarh Elections: बस्तर के शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दिया इस्तीफा, क्या चुनाव लड़ने की है तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget