एक्सप्लोरर

Raipur News: झारखंड के विधायकों ने BJP पर लगाया आरोप, कहा- महाराष्ट्र की तरह सरकार गिराने की कोशिश

झारखंड में भी महाराष्ट्र की तरह सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है. बीजेपी हमे तोड़ नहीं पाई आज हम एकजुट है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा नहीं दिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) के मेफेयर रिसॉर्ट में पिछले दो दिन से ठहरे विधायकों ने गुरुवार को चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने रिजॉर्ट की गेट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि झारखंड में भी महाराष्ट्र की तरह सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है. बीजेपी हमे तोड़ नहीं पाई आज हम एकजुट है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा नहीं दिया है. 

झारखंड के विधायकों की पीसी
दरअसल झारखंड में राजनीतक उठा पटक जारी है. सरकार गिरने की डर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायकों को छत्तीसगढ़ में शिफ्ट कर दिया है. दो दिन बाद पहली बार झारखंड सरकार के विधायकों ने मीडिया से बातचीत की है. उन्होंने कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी दी और  इसके बाद विधायकों ने कहा है कि हम राज्य सरकार में रहकर केंद्र सरकार की सभी स्कीमों पर काम कर रहे है. इसके बाद भी केंद्र की सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. 

सरकार अस्थिर करने का बीजेपी पर लगाया आरोप
विधायक दीपिका पांडे ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते  हुए कहा कि भाजपा के लोगों को कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है. विधायकों पर सरकार भरोसा नहीं होने पर दीपिका ने कहा कि एक बार महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे जी से पूछ लीजिए. किस तरह से परिस्थितियां बनाई जाती है. किस तरह से ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल करके देश में लोकतंत्र के खत्म किया जा रहा है.

बहुमत बचाने रायपुर आए हैं
दीपिका ने आगे कहा कि झारखंड में 50 से अधिक की संख्या में विधायक सरकार के साथ है. इसके बाद भी सरकार को अस्थिर करने का का प्रयास हो रहा है. वहीं दीपिका पांडेय ने एबीपी न्यूज के विधायकों के बिक जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि अगर घर में चोरी का डर है तो दरवाजा और ताला मजबूत करना पड़ता है. हम एक साथ रहकर सरकार का बहुमत बचाना चाहते है. यह हमारा अधिकार है. 

खुद के खर्चे पर रिजॉर्ट में ठहरे है
विधायक स्टीफेन मरांडी ने प्रेस कान्फ्रेस में कहा कि बीजेपी शुरू से ही विधायकों को तोड़ने की कोशिश में है. हम लोग नहीं टूटे. यहां भी हम एकजुटता दिखाने आए है. बीजेपी ने अफवाह उड़ा दिया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा देने जा रहे है. ऐसा कुछ नहीं है. आगे उन्होंने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हम अपने खर्च पर यहां आए है. इसके लिए न ही झारखंड सरकार का खर्चा हो रहा है न ही छत्तीसगढ़ के सरकार का खर्चा हो रहा है. हम विधायक खुद इसका खर्च उठा रहे है. 

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: नशा मुक्ति अभियान में पहुंचे शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह, शराब को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget