एक्सप्लोरर

जशपुर के खरबूजों ने रायपुर में बनाई अलग पहचान, मालामाल हो रहे किसान, रोजाना कई क्विंटल की बिक्री

Jashpur News: जशपुर जिले के खरबूजों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है जिससे अब किसानों की आमदनी भी बढ़ गई है. शुरूआती दिनों में खरबूजे की कीमत 100 से 80 रुपए थे वहीं अब 60 से 70 रूपए हो गई हैं.

Chhattisgarh News: गर्मी शुरू होते ही मीठे व रसीले खरबूजे बाजार मे आने शुरू हो चुके है. 100 रुपये किलो से शुरू हुए खरबूजे अब 70 रूपये तक में बिकने लगे है. जशपुर जिले के कटंगतरई के किसान शुरूआती दौर मे खरबूजे की बेहतर कीमत पाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं.

किसानों की मानें तो रसीले खरबूजों को देखकर आस-पास के लोगो के अलावा दूर दराज से भी मंडी में खरबूजा खरीदने वाले सैकडों की तादाद मे ग्राहक पहुंच रहे है. इस कारण किसानों को खरबूजा बेचकर बढ़िया मुनाफा मिल रहा है.

गर्मी अधिक होने से बढ़ जाती है खरबूजों की मिठास
कटंगतरई के किसान राम साय ने बताया कि गर्मी की प्रचंडता के साथ ही खरबूजों में मिठास और बढ जाती है. इस कारण इन दिनों यहा की मंडी में सुबह के दौरान खरबूजे पहुंचते ही ग्राहक उसे हाथों-हाथ खरीद रहे हैं. कटंगतरई के किसान खरबूजे की पैदावार अधिक मात्रा में करते है, उनके द्वारा लगाया गया खरबूजा कई राज्यो मे पहुंच रहा है.

इस कारण खरबूजों की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. बाजार में जगह-जगह रसीले खरबूजे बिकते दिखाई दे रहे है.

खरबूजे की पैदावार करने वाले किसानों में खुशी
खरबूजों के थोक व्यापारी ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष उम्मीद से अधिक खरबूजों की फसल बाजार में पहुंचेगी, जिसे बेचकर किसान हाथों-हाथ रुपये कमा लेंगे. उन्होने बताया कि शुरुआती सीजन के दौरान खरबूजे की कीमत 100 से 80 रुपये तक थी, परंतु खरबूजे के अधिक आवक के बाद यह कीमत 60 से 70 रुपये हो गई है.

इस कीमत को पाकर खरबूजे की पैदावार करने वाले किसान बेहद खुश है. उन्होने बताया कि यहां के खरबूजे में रस एवं मिठास अधिक रहने से ग्राहक इसे मंडी पहुंचते ही हाथों-हाथ खरीद लेते है. जिसके कारण किसानों को खरबूजे बेचने के लिए मंडी में ग्राहको का इंतजार नहीं करना पडता. उन्होंने बताया कि यहां के रसीले खरबूजे आस-पास के 50 से भी अधिक गांव व शहरो में पहुंचाए जाते है. उनका कहना था कि शहर मे रहने वाले लोग किसानों से खरबूजे खरीदकर उसे अपने दूर दराज रहने वाले रिश्तेदारो के यहां भी भेजते है.

राजधानी में बनाई पहचान
जशपुर के रसीले व मीठे खरबूजे क्षेत्र मे अपना नाम कमाने के बाद दूसरे शहर व राजधानी में भी मिठास घोल रहे है. बताया जाता है कि राजधानी रायपुर के बाजार मे पत्थलगांव के खरबूजे के नाम से एक अलग पहचान बनी हुई है. रायपुर की समता कॉलोनी मे रहने वाले रजत मित्तल ने बताया कि इन दिनों रायपुर की सब्जी मंडी में पत्थलगांव के खरबूजे की अनेक दुकाने सजी रहती है. जिसमे विक्रेता बकायदा पत्थलगांव के मीठे रसीले खरबूजे बताकर ग्राहकों को बेचने का काम करते हैं.

धान की फसल के बाद नहीं था कोई विकल्प
इन दिनों जशपुर जिले के कटंगतरई, तिलडेगा, दर्रापारा, जोराडोल, कुनकुरी के किसान अपने खेतोंं मे खीरा, ककडी, तरबूज व खरबूजों की खेती कर रहे है. कुनकुरी के किसान सोहन साय ने बताया कि मानसून के दौरान धान की फसल लेने के बाद उनके पास कमाई का कोई ओर जरिया नहीं बच पाता था, परंतु कुछ सालों में जब से उन्होंने खरबूजे की पैदावार करनी शुरू की है. उनकी आर्थिक स्थिती मे भी काफी सुधार आ गया. उनका कहना था कि गर्मी के दौरान खरबूजे की खेती कर अब ये अपनी आय को बढ़ा पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नक्सलियों के ट्रेनिंग सेंटर रहे इस गांव में पहली बार लोकसभा चुनाव, जानें मतदान का प्रतिशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget