एक्सप्लोरर

Garbage Collection: जगदलपुर को स्वच्छ बनाने का हाईटेक तरीका, कचरा उठाने वाली गाड़ियों में लगाए गए चिप, कैसे करेगा काम?

Project for Garbage Free City: जगदलपुर में अब लोग नहीं कह सकेंगे कि कचरा उठानेवाली गाड़ी आज नहीं आई. नगर निगम ने कचरा कलेक्शन गाड़ियों की ऑनलाइन निगरानी के लिए चिप लगाई है.

Project for Garbage Free City: जगदलपुर को गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए नगर निगम ने पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है. डोर टू डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियों में रेडियो फ्रिकवेंसी चिप लगाई गई है. इसके जरिए निगम के अधिकारी वाहनों की निगरानी कर सकेंगे. पहले चरण में व्यवस्था की ऑनलाइन निगरानी शुरू करने के लिए निगम 90 हजार रुपये खर्च कर रहा है.

निगम आयुक्त ने बताया कि शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था को मजबूत करने और ऑनलाइन निगरानी के लिए योजना की शुरुआत की गई है. प्रेम कुमार पटेल ने बताया कि लंबे समय से नगर निगम को शिकायत मिल रही थी कि रोजाना कचरा उठाने वाली गाड़ी हर वार्ड में नहीं पहुंच पाती है. गाड़ी के नहीं पहुंचने से घर का कचरा घर में ही रह जाता था.

स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए निगम ने शुरू किया प्रोजेक्ट

लोग कचरे को चौक चौराहों या नालियों में फेंकने पर मजबूर थे. यही कारण है कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार नहीं हो रहा था और लगातार जगदलपुर शहर स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ता जा रहा था. इस परिस्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने डोर टू डोर कचरा उठाने वाली गाड़ी में चिप लगाया है. इसके अलावा वृंदावन कॉलोनी के लगभग 50 घरों में भी रेडियो फ्रीक्वेंसी चिप लगाए गए हैं.

अब नगर निगम के अधिकारी दफ्तर में बैठे-बैठे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ी की निगरानी कर रहे हैं. गार्बेज कलेक्शन करने वाली गाड़ी को ट्रैक करते हुए घरों के बाहर कचरा फेंकनेवालों का पकड़ना भी आसान हो गया है. उन्होंने कहा कि इस सिस्टम से घर का कचरा नहीं उठने की जानकारी फौरन नगर निगम अधिकारियों को सर्वर के जरिए मिल जाएगी. इसके बाद निगम के अधिकारी छूटे हुए घरों से कचरा उठाव करना सुनिश्चित करेंगे.

कचरा कलेक्शन गाड़ी के नहीं आने की शिकायत हुई मुश्किल

आयुक्त ने बताया कि चिप की कीमत काफी ज्यादा है. शुरुआती तौर पर शहर के 30 हजार घरों में चिप लगाने के लिए कंपनी के अधिकारियों से दाम कर दाम कम करने को कहा गया है. निगम की कोशिश होगी कि शहर के हर घर में चिप लगाया जा सके. आयुक्त के मुताबिक इस काम की जिम्मेदारी राजधानी रायपुर की इजेन रूट आईटी सॉल्यूशन कंपनी को दी गई है. कंपनी नेक्स्ट जनरेशन आईओटी बेस्ड सिस्टम पर काम कर रही है. इसके तहत घरों के बाहर एक सेंसर बोर्ड लगाया गया है और कचरा गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कर दिया गया है. घरों के बाहर लगे सेंसर करीब 50 मीटर की दूरी तक इस ऐप को ट्रेस करते हैं और फिर जीपीएस के माध्यम से वाहन के ड्राइवर की लोकेशन सेंड करते हैं.

UP Election 2022: पहले दौर की वोटिंग से पहले सीएम योगी ने ट्वीट की पीएम मोदी के साथ तस्वीर, कहा- विजय सुनिश्चित

Karnataka Hijab Row: कर्नाटक हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने हिजाब मामले को बड़ी बेंच को भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget