एक्सप्लोरर

बस्तर में इंडिगो की नई फ्लाइट सेवा शुरू, हैदराबाद और रायपुर के लिए भरेगी उड़ान, जानें शेड्यूल

Jagdalpur to Raipur Flight: 31 मार्च से निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर के लिए नयी फ्लाइट की सेवा शुरू कर दी है. पहले दिन हैदराबाद से जगदलपुर के लिए 54 यात्रियों ने उड़ान भरी.

Bastar Flight Service: बस्तर वासियों की लंबे समय से मांग आखिरकार 31 मार्च को पूरी हो गयी. रविवार से उड़ान योजना (UDAN Scheme) के तहत इंडिगो एयरलाइंस ने नई फ्लाइट सेवा  (IndiGo New Flight Service) की शुरुआत की.

एलाइंस एयर (Alliance Air) के बाद अब इंडिगो ने भी हैदराबाद से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर के लिए कमर्शियल फ्लाइट की सौगात बस्तर वासियो को दी. इंडिगो की फ्लाइट रोजाना हैदराबाद से जगदलपुर (Hyderabad to Jagdalpur) और जगदलपुर से रायपुर (Jagdalpur to Raipur) तक की उड़ान भरेगी.

बस्तरवासियों की मांग हुई पूरी

रविवार को हैदराबाद से जगदलपुर पहली बार उतरी फ्लाइट का वाटर कैनन से स्वागत किया गया. 72 सीटर विमान महज 1 घंटे 40 मिनट में हैदराबाद से जगदलपुर पहुंचा. जगदलपुर से रायपुर पहुंचने में भी इंडिगो की फ्लाइट को एक घंटे का समय लगेगा.

उड़ान योजना के तहत नई फ्लाइट की शुरुआत की गई है. ऐसे में विमान का किराया दर भी काफी कम रखा गया है. अब जगदलपुर से राजधानी रायपुर और हैदराबाद के लिए दो फ्लाइट हो गई है. इंडिगो की फ्लाइट नियमित रूप से हर रोज दोनों शहरों के लिए उड़ान भरेगी. वहीं, अलायंस एयर कंपनी की फ्लाइट फिलहाल सप्ताह में चार दिन की सेवा दे रही है.

नई फ्लाइट सेवा की शुरुआत

बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के ने बताया कि हैदराबाद से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर तक विमान सेवा शुरू करने की मांग प्रशासन से लगातार की जा रही थी. कुछ महीने पहले इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी कर्मचारियों ने जगदलपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण भी किया था. निरीक्षण के दौरान जगदलपुर एयरपोर्ट सभी मानकों पर खरा उतरा. लिहाजा इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने जल्द कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने का आश्वासन दिया.

अब  31 मार्च रविवार से इंडिगो की सेवा हैदराबाद से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर तक शुरू की गयी है. रविवार को पहले ही दिन हैदराबाद से जगदलपुर के लिए 54 यात्रियों ने उड़ान भरी. वापसी में 32 यात्री जगदलपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हुए. नई फ्लाइट की सौगात मिलने से बस्तरवासियों में काफी उत्साह है.


बस्तर में इंडिगो की नई फ्लाइट सेवा शुरू, हैदराबाद और रायपुर के लिए भरेगी उड़ान, जानें शेड्यूल

जानें कब-कब भरेंगी उड़ान?

गौरतलब है कि बीते 12 मार्च को ही एलायंस एयर कंपनी ने जगदलपुर से जबलपुर और जबलपुर से राजधानी दिल्ली तक नई विमान सेवा की शुरुआत की है. हालांकि एलायंस एयर की फ्लाइट सप्ताह में केवल दो दिन ही दिल्ली और जबलपुर के लिए उड़ान भरेगी. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद एलायंस एयर की सेवा भी बस्तरवासियों को नियमित रूप से मिल पाएगी.

12 मार्च को पहली बार जगदलपुर पहुंची फ्लाइट का वाटर कैनन से स्वागत किया गया था. फिलहाल हैदराबाद से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर तक शुरू हुई इंडिगो की फ्लाइट नियमित उड़ान भरेगी. वर्तमान में इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट और एलाइंस एयर की दो फ्लाइट की कमर्शियल सेवा बस्तरवासियों को मिल रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों एयरलाइंस कंपनी की हवाई सेवा को बस्तरवासियों का अच्छा रिस्पांस मिलेगा.

छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से BJP का अभेद्य किला बनी हुई हैं ये 6 सीटें, क्या कांग्रेस बढ़ायेगी टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget