एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह का भाजपाइयों ने किया स्वागत, CRPF के स्थापना दिवस पर लेंगे परेड की सलामी

Bastar News: करणपुर सीआरपीएफ हेड क्वार्टर को छावनी में तब्दील करने के साथ ही आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के बल को तैनात किया गया है.

Chhattisgarh News: देश के गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) पहुंच चुके हैं. जगदलपुर एयरपोर्ट में गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय बीजेपी के नेताओं ने स्वागत किया. विशेष विमान से पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह mi-17 हेलीकॉप्टर से करणपुर सीआरपीएफ (CRPF) हेड क्वार्टर के लिए रवाना हो गए हैं. कल 25 मार्च को होने वाले सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस पर अमित शाह शामिल होंगे और परेड की सलामी लेंगे. अपने प्रवास के पहले दिन आज अमित शाह करणपुर के हेड क्वार्टर में सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के साथ बैठक  में शामिल होंगें. बताया जा रहा है कि इस बैठक में गृहमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य और सीआरपीएफ के आला अधिकारियों  से बस्तर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की जानकारी लेंगे, साथ ही सीआरपीएफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके बाद देर शाम CRPF जवानों के साथ बरखाना में शामिल होंगे.

जवानों के साथ बरखाना में होंगे शामिल
सीआरपीएफ डीजी ने बताया कि यह पहली बार है जब सीआरपीएफ अपना स्थापना दिवस नक्सलगढ़ बस्तर में मनाने जा रही है और इस कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री अमित शाह शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं. अपने प्रवास के पहले दिन गृहमंत्री करणपुर  सीआरपीएफ हेड क्वार्टर का निरीक्षण करने के साथ ही छत्तीसगढ़ में तैनात सभी सीआरपीएफ और राज्य पुलिस बल के  बड़े अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद अगले दिन 25 मार्च की सुबह स्थापना दिवस के मौके पर अमित शाह परेड की सलामी लेंगे और सीआरपीएफ के महिला कमांडोज़ और जवानों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की भी अध्यक्षता करेंगे. 

सीआरपीएफ हेड क्वार्टर छावनी में तब्दील
स्थापना दिवस के मौके पर लगभग 3 घंटे तक सीआरपीएफ के जवान और महिला कमांडो अपने करतब दिखाएंगे, जिसके बाद गृह मंत्री कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इधर गृहमंत्री के बस्तर प्रवास के दौरान बस्तर पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं. करणपुर सीआरपीएफ हेड क्वार्टर को छावनी में तब्दील करने के साथ ही आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के बल को तैनात किया गया है. साथ ही पूरे संभाग में भी अलर्ट जारी किया गया है. स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमित शाह सुकमा जिले के पोटकपल्ली भी जाएंगे और यहां नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से मुलाकात करेंगे.

Rahul Gandhi News: समर्थकों संग सड़क पर उतरे दुर्ग के कांग्रेस विधायक, बोले- 'राहुल गांधी की लोकप्रियता से बौखलाई BJP'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget