एक्सप्लोरर

Hemchand Manjhi: 'वैद्यराज' हेमचंद मांझी लौटाएंगे पद्मश्री सम्मान, खुद ही बताई वजह

Hemchand Manjhi News: पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के जरिए आम लोगों का इलाज करने वाले हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर नक्सली सवाल कर रहे हैं औऱ उन्हें धमकी दे रहे हैं.

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के 'वैद्यराज' हेमचंद मांझी (Hemchand Manjhi) ने अपना पद्मश्री सम्मान (Padma Shri Award) लौटाने का ऐलान किया है. इसके पीछे की वजह उन्होंने नक्सलियों से मिलने वाली धमकियों को बताया है. वैद्यराज ने यहां तक कहा है कि वह अपनी प्रैक्टिस बंद कर देंगे. हेमचंद मांझी को पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में पिछले महीने ही राष्ट्रपति भवन में देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया था.

नारायणपुर जिले के चमेली और गौरदंड गांव में दो निर्माणाधीन मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया गया था. पुलिस ने बताया कि वहां बैनर और पर्चे मिले  थे जिसमें हेमचंद मांझी को धमकी दी गई थी. पर्चे पर मांझी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री पुरस्कार लेती हुई तस्वीर मौजूद थी. नक्सलियों का आरोप है कि हेमचंद मांझी ने नारायणपुर के छोटेडोंगर इलाके में आमदई घाटी लौह अयस्क परियोजना को शुरू करने में मदद की और इसके लिए उन्हें रिश्वत मिली है.

धमकियों से दहशत में है हेमचंद का परिवार
नक्सलियों ने न केवल आरोप लगाए बल्कि हेमचंद को गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हेमचंद ने इन आरोपों को खारिज किया है. मांझी ने कहा कि वह ग्रामीणों को पहले ही बता चुके हैं कि उनका खदान से कोई लेनादेना नहीं है. हेमचंद मांझी का कहना है कि उन्होंने अपने परिवार से बात की है और उसके बाद तय किया कि वह अब अपनी प्रैक्टिस बंद कर देंगे और पद्मश्री भी लौटा देंगे.

हेमचंद के परिवार को मिली हुई है सुरक्षा
हेमचंद मांझी ने कहा, ''मैं पद्मश्री पुरस्कार लौटा दूंगा. नक्सली पूछ रहे हैं कि मुझे राष्ट्रपति से पुरस्कार कैसे मिला. मैंने पुरस्कार की मांग नहीं की थी बल्कि यह मुझे लोगों के प्रति मेरी सेवा के लिए मिला है. मैं अलग-अलग बीमारियों खासकर कैंसर के लिए के लिए हर्बल दवाएं देता हूं. इससे पहले नक्सलियों ने झूठे आरोप लगाकर मेरे भतीजे कोमल मांझी की हत्या कर दी थी. मेरा परिवार डर के साए में रह रहा है.'' बता दें कि 9 दिसंबर 2023 को हेमचंद के भतीजे की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद हेमचंद का परिवार नारायणपुर शहर में रह रहा है और उन्हें सुरक्षा दी गई है.

ये भी पढ़ें- Bemetara Blast: बेमेतरा फैक्ट्री ब्लास्ट में अभी 8 लोग लापता, CM साय बोले- 'पीड़ितों को कंपनी से भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget