एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Accident: दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस का एक्सीडेंट, अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे रायपुर

Durg Bus Accident: बताया जा रहा है कि बस में 40 कांग्रेसी सवार थे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस ने सामने जा रही बस को पीछे से टक्कर मार दी.

Durg Bus Accident:छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस (Congress) के अधिवेशन शामिल होने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बस दुर्ग (Durg) में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में 10 से 15 कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हुए हैं. सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. सभी की स्थिति सामान्य है. बताया जा रहा है कि बस में 40 कांग्रेसी सवार थे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस ने सामने जा रही बस को पीछे से टक्कर मार दी. इससे जोरदार आवाज आई. 

आगे जा रही बस को मार दी टक्कर 
जानकारी के मुताबिक दुर्ग और भिलाई से लगभग 40 कांग्रेसी कार्यकर्ता बस में सवार होकर रायपुर में आयोजित कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के भिलाई 3 आवास के पास नेशनल हाइवे 53 पर बस दुर्घटना का शिकार हो गई. कांग्रेसी जिस बस में सवार थे, उसने बस आगे जा रही बस को पीछे से टक्कर मार दी. इससे बस का सामने का हिस्सा छतिग्रस्त हो गया.

10 से 15 कार्यकर्ता हो गए जख्मी
जानकारी के अनुसार, इस बस में करीब 40 कांग्रेसी कार्यकर्ता सवार थे. इनमें से 10 से 15 लोगों को मामूली चोटें आई हैं. सभी का इलाज इलाज पास के ही निजी अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार धीमी होने की वजह से बड़ा हादसा नहीं हुआ. रफ्तार तेज होती तो यकीनन बड़ा हादसा हो सकता था. भिलाई 3 थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों में अस्तपाल में भर्ती कराया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

40 कांग्रेसी कार्यकर्ता बस में थे सवार
छावनी सीएसपी व आईपीएस प्रभात कुमार ने बताया कि लगभग एक बजे बस में कांग्रेस के कार्यकर्ता रैली में शामिल होने रायपुर जा रहे थे. इसी दौरान पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत जी रोड पर चालक ने सामने चल रही बस को ठोकर मार दिया. इससे बस में सवार 40 व्यक्तियों में से 15, 16 को सामान्य छोटे आई हैं. सभी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. आगे कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: Raipur: राहुल गांधी ने की अडानी ग्रुप की ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना, महाधिवेशन में क्या कहा- एक क्लिक में पढ़ें पूरा स्पीच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget