एक्सप्लोरर

Durg: शारीरिक संबंध बनाने के लिए स्टूडेंट पर दबाव बनाती थी टीचर, नाराज छात्र ने कर दी हत्या, मिली ये सजा

Durg Crime News: दुर्ग जिला अदालत ने 6 साल पुराने हत्या के मामले में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोषी मृतका के कोचिंग में स्टूडेंट था और वह उसके घर पर पेइंग गेस्ट के तौर पर रहता था.

Durg District Court News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 6 साल पहले हुए शिवा कोचिंग संचालिका की हाई प्रोफाइल मर्डर के मामले में जिला न्यायालय ने फैसला सुनाया है. मामले में कोर्ट ने आरोपी युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इस मामले में 6 साल पहले शिवा कोचिंग सेंटर की संचालिका की हत्या, वहीं पढ़ने वाले स्टूडेंट ने कर दिया था. पुलिस जांच में पता चला था कि कोचिंग संचालिका आरोपी स्टूडेंट से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी. स्टूडेंट के मना करने पर वह उसे रेप केस में फंसाने की धमकी देती थी. इस बात से नाराज होकर स्टूडेंट ने कोचिंग संचालिका की हत्या कर दी थी.

दरअसल, यह पूरा मामला 6 साल पुराना अक्टूबर 2017 का है. जहां भिलाई नगर थाना में रुआबांधा सेक्टर निवासी जसविंदर सिंह ने अपनी पत्नी कुलदीप कौर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. कुलदीप कौर भिलाई के सिविक सेंटर में शिवा कोचिंग सेंटर चलाती थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि कोचिंग जाने के लिए वह अपनी कार से निकली, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आई. सूचना के बाद पुलिस तत्काल मामले की जांच में जुट गई, दूसरे दिन कोचिंग संचालिका का शव उतई क्षेत्र के एक मैदान में मिला था. जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर केस की नए सिरे से जांच शुरू की. पुलिस को जांच में दोषी मनीष यादव और मृतका का मोबाइल लोकेशन एक ही जगह मिला.

मृतका के घर में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहा था दोषी

इसको आधार बनाकर पुलिस ने मनीष यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, तो उसने सारी सच्चाई बताई. मनीष यादव ने बताया कि कुलदीप कौर उसे ब्लैकमेल कर रही थी और शरीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही थी. मनीष यादव ने बताया वह कोचिंग करने भिलाई आया और सिविक सेंटर स्थित शिवा कोचिंग में एडमिशन लिया था. मनीष यादव कुलदीप कौर के घर में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहता था. इसी बीच दोनों की जान-पहचान हुई थी और दोनों एक-दूसरे करीब आ गए.

संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने पर दोषी ने कर दी हत्या

पढ़ाई पूरी करने के बाद मनीष अंबिकापुर वापस चला गया, हालांकि मनीष बीच-बीच में मृतका कुलदीप कौर के बुलाने पर उससे मिलने भिलाई आया करता था. इसी तरह 14 अक्टूबर 2017 को मनीष यादव फिर भिलाई आया था, जहां कुलदीप कौर अपनी कार से मनीष को लेने भिलाई पावर हाउस स्टेशन गई थी. रास्ते में कुलदीप कौर ने मनीष पर शारीरिक संबंध बनाने दबाव बनाया. मनीष ने मना किया तो कुलदीप कौर ने उसकी शादी तुड़वाने और रेप के केस में फंसाने की धमकी दी. इससे डरकर मनीष ने कार में ही दुपट्टे से गला घोंटकर कुलदीप कौर की हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को नेवई में नहर के पास फेंक कर फरार हो गया. इसी मामले में  कोर्ट ने मनीष यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Politics: दंतेवाड़ा से 'परिवर्तन यात्रा' के जरिये अमित शाह करेंगे चुनावी आगाज, तैयार की गई विशेष हाईटेक बस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget