एक्सप्लोरर

Durg: दुर्ग शहर में विकास के नाम पर उड़ाई जा रहीं नियमों की धज्जियां, ठेकेदारों की लापरवाही से खतरे में लोगों की जान

Durg News: संबंधित ठेकेदार इतने बेपरवाह हो गए हैं कि वे सारे नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क चौड़ीकरण और नाली का काम कर रहे हैं. हर तरफ गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है.

Durg News: हर कोई चाहता है कि विकास हो और देश तेजी से आगे बढ़े लेकिन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग में इन दिनों जनता को विकास की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दुर्ग शहर में हर जगह विकास के नाम पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं. कहीं सड़कें उखड़ी हुई हैं तो कहीं नाली खोदकर उसकी मिट्टी सड़कों पर रखी हुई है. इन सब परेशानियों के कारण लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ठेकेदार नियमों की उड़ा रहे धज्जियां
दरअसल दुर्ग शहर में इन दिनों सड़क चौड़ीकरण और नाली बनाने का काम किया जा रहा है. संबंधित ठेकेदार इतने बेपरवाह हो गए हैं कि वे सारे नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क चौड़ीकरण और नाली का काम कर रहे हैं. हर तरफ गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है. लोगों को आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है. जहां देखो सड़कों पर मिट्टी पड़ी हुई है.


Durg: दुर्ग शहर में विकास के नाम पर उड़ाई जा रहीं नियमों की धज्जियां, ठेकेदारों की लापरवाही से खतरे में लोगों की जान

Chhattisgarh: बुलडोजर से आरोपियों का घर गिराने के मामलों पर बोले सीएम भूपेश बघेल, कहा- ये ज्यूडिशरी में दखलंदाजी

एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है
यहां हर जगह धूल ही धूल दिखाई पड़ रही है. आलम यह है कि आए दिन शहर में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. संबंधित ठेकेदार व्यवस्थित तरीके से काम करने के बजाए गड्ढा खोदकर उसकी मिट्टी सड़कों पर ही छोड़ दे रहे हैं जिससे लोगों को आवाजाही में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं जिला अस्पताल के पास ही बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं. जिससे ट्रैफिक जाम होने की वजह से कई बार एंबुलेंस को भी इस ट्रैफिक में फंसना पड़ जाता है.

गड्डों से हो रहीं सड़क दुर्घटनाएं
लोगों की मानें तो सड़क चौड़ीकरण और नाली बनाने का काम कर रहे ठेकेदार लापरवाही बरत रहे हैं. इनकी वजह से आए दिन सड़कों पर जाम लग जाता है. हर तरफ धूल ही धूल नजर आती है. आलम यह है कि लोगों को गाड़ी चलाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं कई बार तो यहां सड़क दुर्घटनाएं भी हो गई हैं जिससे कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है. शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है जिसका नतीजा यह है कि दुर्ग शहर के लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है. 


Durg: दुर्ग शहर में विकास के नाम पर उड़ाई जा रहीं नियमों की धज्जियां, ठेकेदारों की लापरवाही से खतरे में लोगों की जान

शासन प्रशासन नहीं दे रहा है ध्यान
संबंधित ठेकेदारों ने अव्यवस्थित तरीके से नाली खोदकर उसकी मिट्टी को वहां से हटाने की बजाय सड़क पर ही छोड़ दिया है. सड़क चौड़ीकरण के कारण शहर में हमेशा धूल उड़ता रहता है. इसे रोकने के लिए पानी का छिड़काव भी नहीं किया जाता. शासन-प्रशासन को लोगों को हो रही इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि शहर में विकास तो हो लेकिन लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े.

Durg: राष्ट्रीय जनजाति साहित्य महोत्सव की सीएम बघेल ने की शुरुआत, आदिवासी धुन पर थिरके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget